Oppo A6i 5G के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, लॉन्च से पहले TENAA लिस्टिंग में आया नजर

Oppo कथित तौर पर Oppo A6i 5G पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2025 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6i 5G (PKW120) में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।
  • Oppo A6i 5G (PKW120) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo A6i 5G (PKW120) में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Oppo A5x 5G में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo कथित तौर पर Oppo A6i 5G पर काम कर रहा है। बीते महीने चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस में मॉडल नंबर PKW120 के साथ Oppo स्मार्टफोन नजर आया था। लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन और फोटो का पता चला है, लेकिन इसका फाइनल मॉनीकर सामने नहीं आया है। एक नई लीक में फोन को Google Play सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में Oppo A6i 5G मॉनीकर के साथ देखा गया है। फोन जल्द ही चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए Oppo A6i 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo A6i 5G यहां आया नजर


लिस्टिंग में देखा जा सकता है, Google Play सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में मॉडल नंबर PKW120 और कोडनेम OP5DF5L1 के साथ Oppo A6i 5G नजर आया है। खास बात यह है कि यही कोडनेम PKW110 फोन का भी है, जो पहले ही चीन में Oppo A5x 5G के तौर पर लॉन्च हो चुका है।


Advertisement
Oppo A6i 5G Specifications


TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Oppo A6i 5G (PKW120) में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1604 पिक्सल है। यह 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर बेस्ड है जो कि मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिप लग रहा है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 6GB या 8GB रैम के साथ 128GB या 256GB स्टोरेज होगी। इसमें 5,860mAh रेटेड बैटरी है, जो कि लगभग 6,000mAh है। कैमरा सेटअप की बात करें तो A6i 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165.71 मिमी, चौड़ा 76.25 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 194 ग्राम है।

आपको बता दें कि Oppo A5x 5G (PKW110) के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 2,299 युआन (लगभग 27,332 रुपये) है। A5x 5G में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बाकि स्पेसिफिकेशंस दोनों फोन में समान है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.