₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग

स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6s 4G Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अगस्त 2026 06:06 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 32MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर रन करता है।
  • माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी इसमें दिया गया है।

OPPO A5x में 6.67 इंच डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

Photo Credit: Oppo

OPPO A5x को कंपनी ने भारत में 2025 में लॉन्च किया था। यह फोन धांसू फीचर्स से लैस होकर आता और अब डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले है। यह 6000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। Flipkart पर स्मार्टफोन बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हुआ है। आइए जानते हैं OPPO A5x के बेस्ट प्राइस डील के बारे में विस्तार से। 

OPPO A5x Discount Offer Flipkart

OPPO A5x फोन को कंपनी ने MRP 12,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन Flipkart ने फोन को डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। OPPO A5x फोन MRP से 31% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 8,999 रुपये रह जाती है। यानी एमआरपी से सीधा 4 हजार रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। लेकिन यह फोन और अधिक सस्ते में मिल रहा है जिसके लिए बैंक ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। 

Advertisement

OPPO A5x Bank Offer Discount

OPPO A5x को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो भी फोन पर 450 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 8,549 रुपये रह जाती है। यह इस फोन की वर्तमान में सबसे कम कीमत है। अधिक जानकारी के लिए आप Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

OPPO A5x Specifications

OPPO A5x में 6.67 इंच डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। OPPO A5x में 6000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें 45W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6s 4G Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB रैम और 64GB/ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। 

Advertisement

फोटोग्राफी के लिए OPPO A5x में रियर मेन कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 32MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर रन करता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  4. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  5. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  6. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  7. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  8. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  9. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  10. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.