6GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo A59 5G, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo A59 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। हैंडसेट 6GB+128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2023 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A59 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 14,999 रुपये है
  • इसका एक 6GB+128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध है
  • सेल 25 दिसंबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों चैनल्स पर शुरू होगी
Oppo ने शुक्रवार को भारत में Oppo A59 5G स्मार्टफोन को पेश किया। इस हफ्ते की शुरुआत में, चीनी निर्माता ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर फोन के लॉन्च को टीज किया था। एक किफायती 5G हैंडसेट के रूप में आने वाला A59 5G, Oppo A58 5G का सक्सेसर है, जिसे पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। ओप्पो के लेटेस्ट स्मार्टफोन में एक 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलता है, जो 720 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके स्लिम बॉडी डिजाइन में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है।
 

भारत में Oppo A59 5G की कीमत, उपलब्धता

Oppo A59 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। हैंडसेट 6GB+128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध है। A59 5G की सेल 25 दिसंबर से ओप्पो स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजन और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी। फोन दो अलग-अलग कलर ऑप्शन - सिल्क गोल्ड और स्टारी ब्लैक में उपलब्ध होगा।
Advertisement

Oppo के अनुसार, इच्छुक खरीदार SBI कार्ड, IDFC First बैंक, Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड, AU Finance बैंक और रिटेल आउटलेट्स और ओप्पो स्टोर्स से One Card के जरिए खरीदारी पर 1,500 रुपये का कैशबैक और छह महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का फायदा उठा सकते हैं।
 

Oppo A59 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A59 5G कंपनी के इन-हाउस ColorOS 13.1 पर चलता है, जो Android 13 पर आधारित है। फोन में 750 nits की पीक ब्राइटनेस और 96 प्रतिशत एनटीएससी हाई कलर गैमट सपोर्ट के साथ ​​​​90Hz डिस्प्ले मिलता है। यह MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट पर काम करता है, जिसे माली-जी57 एमसी2 जीपीयू, 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

Oppo A59 5G में पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सेटअप है - f.2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का मेन शूटर और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का बोके कैमरा। फ्रंट कैमरा f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल सेंसर है।

फोन में 33W SUPERVOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। ओप्पो का दावा है कि फोन 30 मिनट में 52 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। फोन यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5 mm हेडफोन जैक के साथ आता है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.