13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, Dimensity 810 चिपसेट के साथ Oppo A57 5G लॉन्च, जानें कीमत

Oppo A57 5G एक डुअल (नैनो) सिम फोन है जो एंड्रॉयड 12 ओएस के साथ आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2022 12:15 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A57 5G एक डुअल (नैनो) सिम फोन है जो एंड्रॉयड 12 ओएस के साथ आता है।
  • सेल्फी के लिए Oppo A57 5G में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • फोन में 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।

Oppo A57 5G की कीमत चीन में CNY 1,499 (लगभग 17,900 रुपये) से शुरू है।

Oppo ने A-सीरीज में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A57 5G पेश किया है। यह Oppo A56 5G का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। Oppo A57 5G फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। यह ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 810 चिपसेट से लैस है। डिवाइस में 8GB तक की रैम दी गई है। A56 5G की तरह इसमें डुअल रियर कैमरा मिलता है और 5000mAh बैटरी दी गई है। फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है। 
 

Oppo A57 5G price

Oppo A57 5G का बेस वेरिएंट 8GB + 128GB स्टोरेज के साथ CNY 1,499 (लगभग 17,900 रुपये) में आता है। इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। यह ब्लैक, ब्लू और लिलेक कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। चीन में फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू है। इसकी सेल 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। चीन के अलावा अन्य मार्केट्स में यह कब लॉन्च होगा और किस कीमत में लॉन्च होगा,  इसका खुलासा अभी कंपनी ने नहीं किया है। 
Advertisement

पिछले साल ओप्पो ने Oppo A56 5G को सिंगल 6GB + 128GB वेरिएंट में CNY 1,599 (लगभग 19,100 रुपये) में लॉन्च किया था। 
 

Oppo A57 5G specifications

Oppo A57 5G एक डुअल (नैनो) सिम फोन है जो एंड्रॉयड 12 ओएस के साथ आता है। टॉप पर इसमें ColorOS 12.1 की स्किन मिलती है। फोन में 6.56 इंच एचडीप्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है और टच सैम्पलिंग रेट भी 90Hz का है। ग्राफिक्स के लिए यह Mali G57 MC2 GPU से लैस है। फोन में 8GB तक की LPDDR4x रैम दी गई है। रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर है। 
Advertisement

सेल्फी के लिए Oppo A57 5G में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 दिया गया है। फोन में 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। इसके 8GB रैम वेरिएंट में UFS 2.1 स्टोरेज है जबकि 6GB रैम वेरिएंट में UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए ओप्पो के इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। इसमें एक्सिलरोमीटर, एम्बियंट लाइट, मेग्नोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर्स दिए गए हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.