4GB रैम, 5000mAh बैटरी, डुअल कैमरों के साथ Oppo A57 (2022) फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

फोन की कीमत 13,999 रुपये है। इसे कंपनी के ऑफ‍िशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जून 2022 19:07 IST
ख़ास बातें
  • फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर बेस्‍ड ColorOS 12 पर चलता है
  • इसमें 6.56 इंच का एलसीडी पैनल दिया गया है
  • डिवाइस को IPX4 और IP5X रेटिंग मिली है

Oppo A57 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर बेस्‍ड ColorOS 12 पर चलता है।

Photo Credit: Oppo India

Oppo ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo A57 (2022) को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। ओपो की A सीरीज में लाया गया यह फोन अपनी बैटरी, डिस्‍प्‍ले और लुक से लुभाने की कोशिश करता है। ओपो ने कीमत भी ज्‍यादा न रखते हुए बजट कैटिगरी में दांव खेला है। दो कलर ऑप्‍शंस में आने वाला यह फोन 33वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डिवाइस मीडियाटेक के प्रोसेसर से लैस है, जिसे 4 जीबी रैम का सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं इस फोन के प्राइस और खूबियां। 
 

Oppo A57 के प्राइस और उपलब्‍धता 

Oppo A57 को दो कलर ऑप्‍शंस- ग्लोइंग ग्रीन और ग्लोइंग ब्लैक के साथ इंडिया में लॉन्‍च किया गया है। इसे 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। फोन की कीमत 13,999 रुपये है। इसे कंपनी के ऑफ‍िशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Oppo A57 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

बात करें फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस की, तो Oppo A57 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर बेस्‍ड ColorOS 12 पर चलता है। फोन में 6.56 इंच का एलसीडी पैनल दिया गया है, जिसमें एचडी+ रेजॉलूशन है। इसकी पीक ब्राइटनैस 600 निट्स तक है। हालांकि यूजर्स को सिर्फ 60Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर किया गया है, लेकिन यह पांडा MN228 ग्लास प्रोटेक्‍शन के साथ आता है, जो स्‍क्रीन को प्रोटेक्‍ट करता है।  Oppo A57 में मीडियाटेक के हीलियो G35 प्रोसेसर की ताकत है,‍ जिसे 4जीबी रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 64GB स्टोरेज दिया गया है। 

Oppo A57 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है। यह 33W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। इसके अलावा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक भी फोन में मिलते हैं। डिवाइस को IPX4 और IP5X रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि फोन काफी हद तक धूल और पानी के नुकसान से बचा रहता है। 
Advertisement

ओपो के मुताबिक, फोन के थक जाने पर इसकी रैम को और 4जीबी तक एक्‍सटेंड किया जा सकता है, जबकि एसडी कार्ड की मदद से स्‍टोरेज को 1टीबी तक खींचा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि उसके फोन में अल्‍ट्रा लीनियर स्‍टीरियो स्‍पीकर इस्‍तेमाल किए हैं, जो यूजर्स के एक्‍सपीरियंस को आगे लेकर जाएंगे। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.