13 मेगापिक्सल, 8GB RAM से लैस Oppo A56s 5G लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Oppo A56s 5G के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 Yuan यानी कि 13,322 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 10:11 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A56s 6G में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo A56s 6G में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Oppo A56s 5G के 8GB/128GB वेरिएंट के दाम 1,099 Yuan 13,322 रुपये है।

Oppo A56s 5G में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: JD.com

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने Oppo ने चीनी बाजार में Oppo A56s 5G को पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले और 8GB RAM दी गई है। 13 मेगापिक्सल कैमरा से लैस इस फोन में Dimensity 810 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है।  यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स के साथ-साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 
 

Oppo A56s 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Oppo A56s 5G के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 Yuan यानी कि 13,322 रुपये है। वहीं 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट 1,299 Yuan यानी कि 15,748 रुपये में पेश किया गया है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लैक और ब्लू कलर्स में उपलब्ध है। Oppo ने A56s के अलावा Oppo A78 5G को मलेशिया में पेश किया है।
 

Oppo A56s 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Oppo A56s 6G में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1612 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Android 12 OS पर बेस्ड ColorOS UI पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 810 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच को सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Oppo के इस फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इसकी मोटाई 7.99mm और वजन 186 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  6. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  7. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  8. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  9. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  10. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.