Oppo A53s, Oppo F19 समेत कई स्मार्टफोन की कीमतों में Rs 1,000 की बढ़ोतरी, जानें इनके लेटेस्ट दाम

हालांकि, इस बढ़ोतरी के पीछे के कारण को लेकर चीनी कंपनी ने कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह ओप्पो द्वारा बाजार में चल रहे चिपसेट के संकट के चलते हो सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 5 जुलाई 2021 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F19 के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत कथित तौर पर 17,990 से बढ़ी है
  • Oppo A11k की कीमत 8,990 रुपये हो गई है
  • Oppo A15s की कीमत 12,490 रुपये हो गई है
Oppo ने भारतीय बाजार में अपने कुछ स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी के बजट और मिड-रेंज पोर्टफोलियो के हैंडसेट - Oppo A11k, Oppo A53s, Oppo A15, Oppo A15s और Oppo F19 - में कथित तौर पर 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि, इस बढ़ोतरी के पीछे के कारण को लेकर चीनी कंपनी ने कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह ओप्पो द्वारा बाजार में चल रहे चिपसेट के संकट के चलते हो सकता है।

टिपस्टर अभिषेक यादव (Abhishek Yadav) ने Oppo स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की सूचना दी थी और बाद में 91Mobiles ने स्मार्टफोन की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी पर रिटेल सोर्स का हवाला दिया।

Oppo F19 के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत कथित तौर पर 17,990 से बढ़ कर 18,990 रुपये हो गई है। Oppo A11k को 8,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत में 500 रुपये की कमी हुई थी, लेकिन अब कीमत वापस 8,990 रुपये कर दी गई है।

इसी तरह, Oppo A15 के 2GB वेरिएंट की कीमत 9,490 रुपये थी और बाद में इसकी कीमत में 500 रुपये की कटौती हुई थी। अब, इसे Amazon पर फिर से इसकी असली कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसी तरह, 3GB वेरिएंट को 10,990 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई थी और अब इसे अमेज़न पर फिर से 10,990 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

Oppo A15s के साथ भी यही कहानी है, जिसकी लॉन्च कीमत 11,490 रुपये थी और अब इसकी कीमत अमेज़न पर 12,490 दिखाई दे रही है। कंपनी Oppo A53s 5G के 8GB वेरिएंट को भी 16,990 रुपये के बजाय अब 17,990 रुपये में बेच रही है। Realme, Vivo और Xiaomi जैसे स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने लाइनअप में कुछ स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2एमबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A11k, Oppo A53s, Oppo A15, Oppo A15s, Oppo F19
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.