Oppo A52 का नया 8 जीबी रैम वेरिएंट Amazon Prime Day 2020 सेल में लॉन्च

Oppo A52 के नए 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में 18,990 रुपये तय की गई है। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 16,990 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 अगस्त 2020 09:42 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A52 का 4 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च होना अभी रहता है
  • ओप्पो ए52 में मौजूद है 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी
  • भारत में जून में लॉन्च किया गया था ओप्पो ए52 स्मार्टफोन

होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है Oppo A52

Oppo A52 स्मार्टफोन को अपना नया 8 जीबी रैम वेरिएंट भारत में मिल चुका है। बता दें, ओप्पो ए52 स्मार्टफोन कुछ महीने पहले 6 जीबी रैम विकल्प के साथ भारत में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसमें 8 जीबी रैम विकल्प भी शामिल हो गया है। यह नया वेरिएंट Amazon Prime Day 2020 सेल के दौरान लॉन्च किया गया है। नए रैम क्षमता के अलावा, नया वेरिएंट पूरी तरह से ऑरिज़न मॉडल क तरह ही है। ओप्पो ए52 स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें आपको 18 वाट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Dirac 2.0 ऑडियो टेक्नोलॉजी मिलती है।
 

Oppo A52 price in India, availability details

ओप्पो ए52 के नए 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में 18,990 रुपये तय की गई है। यह नई कीमत 6 जीबी रैम विकल्प से केवल 2000 रुपये ज्यादा है, जो कि भारत में जून में लॉन्च किया गया था। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 16,990 रुपये है। Oppo A52 स्मार्टफोन खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें आपको दो विकल्प मिलेंगे वो हैं- स्ट्रीम व्हाइट और ट्वाइलाइट ब्लैक।

Amazon स्मार्टफोन खरीद पर ग्राहकों को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। इसके अलावा, HDFC बैंक के ग्राहक अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से या ईएमआई खरीद के माध्यम से 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

इसके अलावा, Oppo का दावा है कि ओप्पो ए52 का 4 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लाया जाएगा। 8 जीबी वेरिएंट तो लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन 4 जीबी वेरिेएंट लॉन्च के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा इस विकल्प की उपलब्धता के बारे में भी कंपनी ने कुछ नहीं बताया है।
Advertisement
 

Oppo A52 specifications

ओप्पो ए52 Android 10 पर आधारित ColourOS 7.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर काम करता है। भारत में लॉन्च ओप्पो ए52 में वेरिएंट में 6 जीबी रैम मौज़ूद है।

Oppo A52 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा हैंडसेट में 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर दिए गए हैं। ओप्पो ए52 में आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Oppo A52 में 128 जीबी यूएफएस 2.1 स्टोरेज शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, एलटीई, ब्लूटूथ, एक 3.5 मिलिमीटर हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। Oppo A52 की सबसे अहम खासियत इसकी बैटरी है। फोन में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.