भारत में लॉन्च से पहले लीक हुई Oppo A5 Pro 5G की कीमत, 5800mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ आएगा!

हाल ही में Oppo A5 Pro 5G की भारत में लॉन्च की तारीख को कंफर्म करने के साथ Oppo ने अपकमिंग हैंडसेट के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर किया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2025 21:03 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A5 Pro 5G की कीमत भारत में 17,999 रुपये से शुरू हो सकती है
  • बेस 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन के साथ आएगा फोन
  • रिपोर्ट के मुताबिक, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये होगी

Photo Credit: Oppo

Oppo A5 Pro 5G को पिछले साल के अंत में चीन में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद अलग डिजाइन और कुछ बदले हुए स्पेसिफिकेशन्स के बाद इसे ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया गया। 24 अप्रैल को स्मार्टफोन भारत में कदम रखने जा रहा है, जिसकी पुष्टि खुद Oppo ने की। अब, लॉन्च से कुछ दिन पहले इसकी कीमत को लीक किया गया है, जिससे पता चलता है कि Oppo A5 Pro 5G को भारत में बजट सेगमेंट में पेश किया जाएगा।

इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से 91Mobiles हिंदी की रिपोर्ट दावा करती है कि Oppo A5 Pro 5G की कीमत भारत में 17,999 रुपये से शुरू होगी, जिसमें बेस 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन आएगा। वहीं, इसका एक 8GB + 256GB वेरिएंट भी होगा, जिसकी कीमत 19,999 रुपये होगी। रिपोर्ट इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं देती है।
Advertisement

हाल ही में Oppo A5 Pro 5G की भारत में लॉन्च की तारीख को कंफर्म करने के साथ Oppo ने अपकमिंग हैंडसेट के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर किया था। फोन IP69 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग से लैस होगा और डैमेज-प्रूफ, ड्रॉप-रेसिस्टेंट 360-डिग्री आर्मर बॉडी के साथ आएगा। इसमें 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी मिलेगी।

ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ग्लोबल वेरिएंट को ही भारत में ला रही है, क्योंकि चीन में लॉन्च हुए Oppo A5 Pro 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा, ग्लोबल वेरिएंट MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है, जबकि चाइनीज वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7300 SoC शामिल है।
Advertisement

Oppo A5 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का Full-HD+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जबकि फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.