Oppo का सस्ता फोन Oppo A3x लॉन्च होगा 4 जीबी रैम, 5000mAh बैटरी के साथ! NBTC पर स्पॉट

OPPO A3x फोन गीकबेंच पर भी स्पॉट हो चुका है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जून 2024 12:14 IST
ख़ास बातें
  • OPPO A3x फोन अब लॉन्च के नजदीक है।
  • यह 4970mAh बैटरी के साथ आ सकता है।
  • यह Android 14 बेस्ड Color OS 14 की स्किन के साथ आ सकता है।

Oppo A2 में 6.72 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

OPPO की ओर से नया फोन OPPO A3x लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के जल्द लॉन्च होने की संभावना है क्योंकि इसे हाल ही में एक और सर्टिफिकेशन मिला है। फोन इससे पहले TUV Rheinland सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है। यह गीकबेंच और FCC लिस्टिंग में भी स्पॉट हो चुका है। अब यह अपकमिंग स्मार्टफोन NBTC सर्टिफिकेशन में भी नजर आया है। आइए जाते हैं यहां फोन के बारे में कौन से डिटेल्स सामने आए हैं। 

OPPO A3x फोन अब लॉन्च के नजदीक है। फोन के ग्लोबल लॉन्च की संभावना है क्योंकि यह NBTC सर्टीफिकेशन में दिखा है। फोन का मॉडल नम्बर CPH2641 है। इसमें GSM, WCDMA और LTE कनेक्टिविटी आ सकती है। इस फोन की TUV Rheinland सर्टिफिकेशन बताती है कि यह 4970mAh बैटरी के साथ आ सकता है। यानी फोन में 5000mAh की बैटरी होगी।  

OPPO A3x फोन गीकबेंच पर भी स्पॉट हो चुका है। फोन ने सिंगल कोर में 344 पॉइंट्स का स्कोर किया है। इसने 1181 पॉइंट्स का स्कोर मल्टी कोर टेस्ट में हासिल किया है। इस फोन में आठ कोर वाला चिपसेट लगा है। यह Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर हो सकता है जिसे 2.02GHz पर क्लॉक किया गया है। इसमें Adreno 610 GPU आ सकता है। फोन में 8 जीबी रैम दी जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 14 बेस्ड Color OS 14 की स्किन के साथ आ सकता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो फोन में रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। जबकि फ्रंट में फोन के अंदर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। एफसीसी सर्टिफिकेशन में फोन का 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी पता चलता है। इससे पहले लेटेस्ट फोन के रूप में कंपनी ने Oppo Reno 12F को लॉन्च किया था। इसमें Dimensity 6300 चिपसेट है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जिसके साथ में  45W चार्जिंग है। यह 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OPPO A3x, OPPO A3x specifications, OPPO A3x smartphone

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को सिखानी है बैंकिंग, सैलरी मिलेगी 2 करोड़ रुपये, OpenAI खोज रहा कैंडिडेट
  2. Xiaomi SkyNomad इंटेलिजेंट लार्ज-स्पेस SUV सीरीज पेश, कार बन जाएगी दूसरा घर
  3. Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन Mijia Pro 10kg की लॉन्च, AI असिस्टेंट के साथ एडवांस वाशिंग फीचर से लैस, जानें कीमत
  4. Oppo Reno16, Reno16c की पहली सेल आज से, डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, देखें सभी ऑफर्स
  5. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Truecaller सीईओ और TRAI के बीच लड़ाई! बढ़ते Spam कॉल्स के लिए TRAI को बताया जिम्मेदार
  7. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  8. Vivo X Fold 6 के भारत में लॉन्च में हो सकती है देरी, लीक हुई प्राइसिंग
  9. भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
  10. Realme Narzo 100x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.