Oppo A3i Plus फोन लॉन्च हुआ 12GB रैम, 50MP कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 फरवरी 2025 12:42 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।
  • रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।
  • यह स्मार्टफोन चाइनीज मार्केट में पेश किया गया है।

Oppo A3i Plus में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले 2412×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A3i Plus लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन चाइनीज मार्केट में पेश किया गया है। फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Oppo A3i Plus price

Oppo A3i Plus को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसके 12 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 1299 युआन (लगभग 15,500 रुपये) है। जबकि 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 1499 युआन (लगभग 17,800 रुपये) है। फोन के लिए JD.com पर प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। सेल 17 फरवरी से शुरू हो होगी। इसे पाइन ग्रीन, क्रिस्टल पर्पल, और इंक ब्लैक जैसे वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Oppo A3i Plus specifications

Oppo A3i Plus में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले 2412×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.7% है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी के अनुसार, फोन को गीले या चिकने हाथों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में इसका टच रेसपॉन्सिव रहता है। 

फोन Snapdragon 695 चिपसेट से लैस है जिसके साथ में 12 जीबी रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। Oppo A3i Plus में एंड्रॉयड आधारित ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें कई फीचर्स हैं जिनमें कॉल के लिए वॉयस एनहांसमेंट, AI पावर्ड इमेज एक्सट्रेक्शन आदि। 

कैमरा की बात करें तो रियर में डुअल कैमरा मिलता है। मेन लेंस 50MP का है। जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। इसमें नाइट फोटोग्राफी, फास्ट कैप्चर टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 5000mAh बैटरी से लैस है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  3. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  5. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  6. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  7. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  9. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
  10. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.