Oppo A3 Pro के लाइव शॉट्स से हुआ डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, जानें क्या है खास

Oppo A3 Pro में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2024 10:50 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A3 Pro में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo A3 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
  • Oppo A3 Pro में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Oppo A3 Pro में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo China

Oppo 12 अप्रैल को चीन में Oppo A3 Pro स्मार्टफोन को पेश करने वाला है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि ब्रांड का पहला फोन होगा जो IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जो धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करने वाली अधिकतम सिक्योरिटी रेटिंग है। लॉन्च में सिर्फ कुछ ही दिन बाकि रहने पर A3 Pro की रियल लाइफ फोटो नजर आई हैं। नई फोटो में लुक के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंसस का भी खुलासा होता है। आइए ओप्पो ए3 प्रो के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo A3 Pro की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो फिलहाल Oppo A3 Pro की कीमत के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। Oppo A3 Pro फिलहाल चीन में रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है।


Oppo A3 Pro की रियल फोटो


लाइव शॉट्स में Oppo A3 Pro को एज्योर और युनजिन पिंक एडिशन में दिखाया गया है। फोन में आगे और पीछे कर्व्ड ऐजेस दिए गए हैं। पिंक एडिशन का वजन 177 ग्राम है और इसके रियर में लैदर फिनिश है, वहीं ग्लास एडिशन का वजन 182 ग्राम है।


Advertisement
Oppo A3 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Oppo A3 Pro की पहली फोटो में फोन के डिस्प्ले में दिए स्पेसिफिकेशंस शीट से पता चलता है कि इसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Oppo A3 Pro चीन में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज जैसे दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। दोनों वेरिएंट में 12GB तक वर्चुअल रैम मिलेगी। ऑफिशियल प्री-ऑर्डर लिस्टिंग में कहा गया है कि इसका 8GB+256GB वेरिएंट भी होगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन में Dimensity 7050 चिपसेट होगा। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 162.7 मिमी, चौड़ाई 74.5 मिमी और मोटाई 7.8 मिमी है।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  2. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  3. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  5. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  6. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  7. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  8. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  9. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  10. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.