Oppo A18 भारत में 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Rs 10 हजार से कम में लॉन्च

फोन में रियर साइड में 8 मेगापिक्सल कैमरा है जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2023 10:06 IST
ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Helio G85 SoC है
  • यह ColorOS 13.1 पर रन करता है जो कि एंड्रॉयड 13 आधारित है
  • फोन में IP54 रेटिंग दी गई है

Oppo A18 को ग्लोइंग ब्लैक, ग्लोइंग ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

Photo Credit: Oppo

Oppo A18 भारत में लॉन्च हो गया है। फोन को कंपनी इससे पहले ग्लोबल लेवल पर पेश कर चुकी है। भारतीय मॉडल को अब मार्केट में उतार दिया गया है। यह एक एंट्री लेवल फोन है, यानि कि लो बजट डिवाइस है जिसमें 6.56 इंच LCD डिस्प्ले मिलता है। यह एचडी प्लस रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 720 निट्स की ब्राइटनेस है और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 5,000mAh बैटरी और IP रेटिंग भी दी गई है। आइए जानते हैं और प्राइस और फीचर्स डिटेल। 
 

Oppo A18 Price in India

Oppo A18 को भारत में 4GB + 64GB के इकलौत वेरिएंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। फोन को ग्लोइंग ब्लैक, ग्लोइंग ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन रिटेलर्स पर भी उपलब्ध होगा। 
Advertisement
 

Oppo A18 Specifications

ओप्पो ए18 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo A18 फोन में 6.56 इंच LCD डिस्प्ले मिलता है। यह एचडी प्लस रिजॉल्यूशन (1612x720 पिक्सल) को सपोर्ट करता है। इसमें 720 निट्स की ब्राइटनेस है और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में MediaTek Helio G85 SoC है जिसके साथ में 4GB रैम, 64GB स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। यह ColorOS 13.1 पर रन करता है जो कि एंड्रॉयड 13 आधारित है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर साइड में 8 मेगापिक्सल कैमरा है जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह 5,000mAh बैटरी के साथ आता है। साथ ही पानी में खराब होने से बचाने के लिए फोन में IP54 रेटिंग दी गई है। 
Advertisement

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी भी है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी इसमें दिया गया है। यह ब्लूटूथ 5.3 और GNSS कनेक्टिविटी के साथ आता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.