Oppo A15 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, अमेज़न ने किया टीज़

Amazon इंडिया पर आगामी Oppo A15 के टीज़र पेज को फोन की कैमरा डिटेल्स के साथ अपडेट किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2020 16:07 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A15 को 13 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा
  • अमेज़न पिछले कुछ समय से समर्पित टीज़र पेज के जरिए फोन को कर रहा है टीज़
  • रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और ब्लू फिनिश के साथ दिखाई दी फोन की झलक

Oppo A15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा

Oppo A15 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है, लेकिन लॉन्च से पहले, पिछले कुछ समय से अमेज़न इंडिया पर फोन को टीज़ किया जा रहा है। अब इस पेज को फोन के कैमरा की जानकारी से साथ अपडेट किया गया है। फिलहाल केवल बैक कैमरा सेटअप की जानकारी सामने आई है। ओप्पो ए15 पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल होगा। फोन को हाल ही में FCC पर भी देखा गया था और Oppo A15 में 10W चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,230mAh बैटरी शामिल होने का भी दावा किया जा चुका है।

Amazon इंडिया पर आगामी Oppo A15 के टीज़र पेज को फोन की कैमरा डिटेल्स के साथ अपडेट किया गया है। ओप्पो ए15 में चौकोर आकार का मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसके अंदर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस शामिल होगा। अपर्चर और पिक्सल वैल्यू की जानकारी अभी तक राज़ है। फोन को पहले बैक फिंगरप्रिंट सेंसर और चमकदार ब्लू-ग्रे फिनिश के साथ टीज़ किया जा चुका है। Oppo A15 में दायीं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन होंगे।

इसके अलावा, अमेज़न के टीज़र पेज में और कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ई-कॉमर्स दिग्गज ने इच्छुक ग्राहकों के रजिस्टर करने के लिए 'नोटिफाई मी' बटन को लाइव कर दिया है। CPH2185 नंबर वाला एक ओप्पो मॉडल हाल ही में FCC पर देखा गया था और इसे आगामी Oppo A15 माना जा रहा है। इस फोन में 10 वाट चार्जिंग वाली 4,230mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। लिस्टिंग में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी पोर्ट के साथ स्पीकर और माइक्रोफोन की जानकारी दी गई है। कहा जा रहा है कि ओप्पो ए15 को कलरओएस 7.2 के साथ पेश किया जाएगा।

ओप्पो का आगामी A15 फोन इस साल जून में लॉन्च हुए Oppo A12 का अपग्रेड होगा। यह फोन 9,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसे में अपग्रेडेड Oppo A15 की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.