Oppo A12 की स्पेसिफिकेशन लीक, रेंडर्स में मिली डिज़ाइन की झलक

Oppo A12 में 6.22-इंच एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। फोन में पॉलीकार्बोनेट बॉडी होने की भी जानकारी दी गई है, जिसमें पीछे की तरफ डायमंड पैटर्न शामिल होगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2020 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A12 होगा मौजूदा Oppo A11 का अपग्रेड मॉडल
  • फोन होगा वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा से लैस
  • ओप्पो ए12 के बैक में होगा फिंगरप्रिंट सेंसर

Oppo A12 में डुअल कैमरा सेटअप होगा

Oppo A12 स्मार्टफोन की स्पेसफिकेशन लीक हो गई है। स्मार्टफोन Oppo  A11 का अपग्रेड होगा, जिसे अक्टूबर 2019 में पेश किया गया था। ओप्पो ए11 कंपनी द्वारा पेश किया एक बजट स्मार्टफोन था, ऐसे में उम्मीद है कि ओप्पो ए12 भी एक बजट फोन होगा। अब एक नई रिपोर्ट ने सुझाव दिया है कि ओप्पो ए12 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में इसके कथित रेंडर के साथ-साथ इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी गई है। क्योंकि ओप्पो ने स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, इसलिए इस रिपोर्ट को पूरी तरह से सही मानना गलत होगा, लेकिन यदि यह सच होता है, तो यह रिपोर्ट Oppo A12 के बारे में काफी जानकारी का खुलासा करती है।
 

Oppo A12 specifications (expected)

Pricebaba की एक रिपोर्ट में टिप्सटर इशान अग्रवाल का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Oppo A12 को मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह भी जानकारी दी गई है कि फोन में 4,230 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी। टिपसटर ने स्मार्टफोन के कथित फ्रंट और बैक पैनल रेंडरर्स को भी साझा किए हैं, जो वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले, बैक में सेट फिंगरप्रिंट स्कैनर और डुअल रियर कैमरा सेटअप को दिखाते हैं।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कथित ओप्पो ए12 में 6.22-इंच एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। फोन में पॉलीकार्बोनेट बॉडी होने की भी जानकारी दी गई है, जिसमें पीछे की तरफ डायमंड पैटर्न शामिल होगा। इसके अलावा फोन कथित तौर पर फोन का वज़न 165 ग्राम और आयात 155.9x75.5x8.3 मिलिमीटर होगा।

आगे बताया गया है कि Oppo A12 के फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल सेंसर होगा। बैक में शामिल डुअल कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर शामिल होंगे। अंत में, Pricebaba का दावा है कि ओप्पो ए12 ColorOS 6.1.2 पर चलेगा।
 

Oppo A12 price (expected)

नई रिपोर्ट में कथित ओप्पो ए12 की कीमत शामिल नहीं है। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि इसके पिछले मॉडल ओप्पो ए11 को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। हालांकि बता दें कि Oppo A11 को चीन में केवल 4 जीबी  रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत चीन में 1,499 युआन (लगभग 15,100 रुपये) थी। क्योंकि Oppo A12 भी एक बजट स्मार्टफोन होगा, इसलिए उम्मीद कर सकते हैं कि यह स्मार्टफोन भी इसकी कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  2. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. इतना छोटा PC कि हथेली पर आ जाए! अंदर है पावरफुल Ryzen 7 चिपसेट और 1TB स्टोरेज, जानें कीमत
  4. अपने फोन या लैपटॉप में कैसे खोजें वाई-फाई का पासवर्ड, ये तरीका आएगा काम
  5. क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? तुरंत बदल दें ये 5 सेटिंग्स
  6. Samsung Galaxy M47, Galaxy F70 Pro जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  4. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  5. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  6. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  7. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  8. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  9. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
  10. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.