वनप्लस एक्स स्मार्टफोन बिना इनवाइट के उपलब्ध है आज

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2015 10:35 IST
अगर आप वनप्लस एक्स खरीदना चाहते हैं लेकिन इनवाइट नहीं होने के कारण परेशान हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस का लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस एक्स भारत में बिना इनवाइट के उपलब्ध है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए एक दिन की ओपन सेल आयोजित की है। इस दौरान हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से बिना इनवाइट के खरीदा जा सकता है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी ने ऐलान किया था कि अब से वनप्लस 2 स्मार्टफोन खरदीने के लिए इनवाइट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान वनप्लस एक्स स्मार्टफोन की ओपन सेल भी आयोजित करने की घोषणा की गई थी। हालांकि, यह सेल भारतीय कंज्यूमर के लिए नहीं थी।
Advertisement

ध्यान रहे कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में वनप्लस एक्स की ओपन सेल तीन दिनों के लिए आयोजित की गई थी। लेकिन भारत में यूज़र इस ऑफर का फायदा सिर्फ आज के दिन के लिए उठा पाएंगे। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन के ऑनिक्स वेरिएंट भारत में अक्टूबर महीने में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

आपको बता दें कि वनप्लस एक्स स्मार्टफोन ऑक्सीजनओएस 2.1 पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा।
Advertisement

वनप्लस एक्स की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम-स्लॉट मौजूद है, यानी एक सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है। इसमें फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2525 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

ऑनिक्स वेरिएंट का 138 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें 4जी एलटीई बैंड, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  2. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  4. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  5. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  6. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  7. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  8. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  9. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  10. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.