वनप्लस एक्स स्मार्टफोन अब हर मंगलवार बिना इनवाइट के मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2015 15:40 IST
वनप्लस ने सोमवार को घोषणा की कि अब से हर मंगलवार को वनप्लस एक्स स्मार्टफोन बिना इनवाइट उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी और बताया कि वनप्लस एक्स स्मार्टफोन के लिए इनवाइट-फ्री ट्यूज़डे सेल इस हफ्ते ही शुरू होगी। अफसोस की बात यह है कि वनप्लस एक्स के लिए हर मंगलवार को आयोजित की जा रही ओपन सेल भारतीय कंज्यूमर के लिए नहीं है। भारतीय खरीददारों को इस हैंडसेट के लिए अब भी इनवाइट की ज़रूरत पड़ेगी।

कंपनी ने ट्वीट किया, "खुशी से नांचने के लिए तैयार हो जाइए। अब #OnePlusX हर मंगलवार बिना इनवाइट के मिलेगा! शुरुआत कल से।" कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया है कि वनप्लस एक्स हर मंगलवार को सीमित संख्या में उपलब्ध होगा या नहीं।

आपको बता दें कि वनप्लस ने हाल ही में भारत में वनप्लस एक्स के लिए एक दिन की ओपन सेल आयोजित की थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में यह सेल तीन दिनों तक चली थी। इस हैंडसेट के ऑनिक्स वेरिेएंट को भारत में अक्टूबर महीने में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

आपको बता दें कि वनप्लस एक्स स्मार्टफोन ऑक्सीजनओएस 2.1 पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा।
Advertisement

वनप्लस एक्स की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम-स्लॉट मौजूद है, यानी एक सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है। इसमें फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2525 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

ऑनिक्स वेरिएंट का 138 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें 4जी एलटीई बैंड, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.