वनप्लस एक्स स्मार्टफोन की पहली झलक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2015 12:34 IST
भले चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस के इनवाइट सिस्टम के कारण हैंडसेट खरीदने में आने वाली परेशानी को लेकर ग्राहकों के बीच निराशा हो, लेकिन कंपनी को अपनी बढ़ती लोकप्रियता का एहसास है। तभी तो इस साल ही 'फ्लैगशिप किलर 2016' वनप्लस 2 लॉन्च करने के बाद अब किफायती हैंडसेट वनप्लस एक्स पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन भी इनवाइट सिस्टम के जरिए उपलब्ध होगा। भारत में यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा।

आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं वनप्लस एक्स के बारे में।
 
वनप्लस एक्स, वनप्लस और वनप्लस 2 के बाद कंपनी का तीसरा स्मार्टफोन है। यह कंपनी का सबसे किफायती फोन है। इसकी कीमत कंपनी के फ्लैगशिप हैंडसेट वनप्लस वन और वनप्लस 2 से कम है।
 
यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसके ऑनिक्स वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है और सेरामिक वेरिएंट 22,999 रुपये में मिलेगा।
 
इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। वनप्लस एक्स स्मार्टफोन ऑक्सीजनओएस 2.1 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। हैंडसेट में 2.33 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा।
 
वनप्लस एक्स की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम-स्लॉट मौजूद है, यानी एक सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है।
 
इसमें फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2525 एमएएच की बैटरी।
 
सेरेमिक वेरिएंट का वज़न 160 ग्राम है, जबकि ऑनिक्स वेरिएंट का 138 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें 4जी एलटीई बैंड, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.