वनप्लस एक्स (मिनी) की कीमत लॉन्च से पहले लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2015 14:39 IST
वनप्लस ने जैसे ही 29 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी, कयास लगाए जाने लगे कि इस दिन वनप्लस मिनी (एक्स) को पेश किया जाएगा। इस बीच चीन से एक रिपोर्ट आई है जिसमें अब तक लॉन्च नहीं किए गए इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा किया गया है।

टिप्सटर लीक्सफ्लाई के मुताबिक, वनप्लस एक्स (वन प्लस मिनी) को 1,399 चीनी युआन की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय करेंसी में यह 14,500 रुपये के बराबर है। इस कीमत को चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर पोस्ट किया गया था। हालांकि, इसमें अन्य मार्केट में इस हैंडसेट की कीमत का कोई ज़िक्र नहीं था। एक पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि वनप्लस एक्स (मिनी) की कीमत 250 डॉलर (करीब 16,500 रुपये) होगी और यह नवंबर या दिसंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

वनप्लस ने हाल ही में जानकारी दी थी कि कंपनी 29 अक्टूबर को लंदन, भारत, बीजिंग और जर्काता में एक इवेंट आयोजित करने वाली है।

इवेंट की घोषणा से पहले थोड़ी देर के लिए वनप्लस एक्स को स्पेसिफिकेशन के साथ अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था।
Advertisement

लिस्टिंग के मुताबिक, अभी तक लॉन्च नहीं किए गए वनप्लस एक्स (32 जीबी वेरिएंट) में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले होगा जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 401 पीपीआई। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है और यह सिनेप्टिक्स के क्लियरफोर्स टेक्नोलॉजी से लैस होगा जो आईफोन 6एस के फोर्स टच डिस्प्ले की तरह काम करता है।
Advertisement

लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6795 चिपसेट और 2 जीबी रैम से लैस होगा। वनप्लस एक्स को पावर देने के लिए मौजूद होगी 2450 एमएएच की बैटरी। वनप्लस एक्स या वनप्लस मिनी ऑक्सीजन ओएस 3.0 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर बेस्ड है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.