OnePlus का नया पावरफुल फोन लीक, फ्लैगशिप चिपसेट और 9000mAh की विशाल बैटरी का दावा!

OnePlus के नए स्मार्टफोन को लेकर लीक सामने आया है, जिसमें Dimensity 9500 चिपसेट, 165Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 12:57 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus का नया फोन Dimensity 9500 चिपसेट के साथ टेस्ट में
  • 165Hz डिस्प्ले और एक्टिव कूलिंग फैन का दावा
  • बैटरी 8,000mAh से 9,000mAh तक हो सकती है

Photo Credit: OnePlus


OnePlus जल्द एक बिल्कुल नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिसे लेकर पहला लीक सामने आ गया है। हाल ही में चीन में Turbo 6 और Turbo 6V को लॉन्च किया गया और अब एक पॉपुलर टिप्सटर का कहना है कि OnePlus एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत 9000mAh की बड़ी बैटरी और दमदार चिपसेट होगा। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस पावर यूजर्स और गेमिंग फोकस्ड ऑडियंस को टारगेट करेगा, जिसमें फ्लैगशिप लेवल हार्डवेयर और नया कूलिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है।

यह जानकारी Weibo पर मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station की पोस्ट के जरिए सामने आई है। टिप्स्टर के मुताबिक, OnePlus का यह अपकमिंग स्मार्टफोन MediaTek के फ्लैगशिप Dimensity 9500 चिपसेट से लैस होगा। पोस्ट में फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह डिवाइस OnePlus Ace 6 Ultra हो सकता है, जिसे कंपनी चीन में पेश कर सकती है।

Advertisement

लीक में बताया गया है कि इस कथित OnePlus फोन के प्रोटोटाइप में 6.78-इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPS फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है, जो OnePlus के हालिया फ्लैगशिप और Turbo 6 सीरीज के बराबर बताया जा रहा है। डिजाइन की बात करें तो फोन में बड़े राउंडेड कॉर्नर्स और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।

टिप्स्टर का दावा है कि OnePlus इसमें कस्टम परफॉर्मेंस ट्यूनिंग के साथ एक्टिव कूलिंग फैन भी दे सकती है, जिससे लंबे समय तक हैवी यूज या गेमिंग के दौरान थर्मल मैनेजमेंट बेहतर रहेगा। इसी वजह से इसे एक गेमिंग-सेंट्रिक स्मार्टफोन के तौर पर देखा जा रहा है। बैटरी को लेकर भी बड़े दावे सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus इस फोन को 8,000mAh क्लास बैटरी के साथ टेस्ट कर रही है, जबकि इंटरनली कंपनी इसे और बड़ी, करीब 9,000mAh क्लास बैटरी के साथ लाने पर भी विचार कर सकती है

हाल ही में लॉन्च हुई Turbo 6 सीरीज की खासियत भी 9000mAh बैटरी थी। ऐसा प्रतीत होता है कि OnePlus बैटरी लाइफ को लेकर गंभीर है और आने वाले डिवाइसेज को बड़ी बैटरी से लैस करने की प्लानिंग कर रही है। इसके अलावा, हालिया लॉन्च को देखा जाए, तो कंपनी का फोकस गेमिंग पर भी खासा दिखाई दे रहा है, जिसमें हाई रिफ्रेश रेट और टच सैंपलिंग रेट के साथ-साथ एडवांस्ड वेपर कूलिंग सिस्टम को शामिल किया जा रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.