वनप्लस ने भेजा इनवाइट, वनप्लस एक्स (मिनी) होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2015 10:42 IST
वनप्लस इंडिया ने 29 अक्टूबर के एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इस इवेंट का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है और यह भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। एक बार फिर इनवाइट में 'X' थीम का इस्तेमाल किया गया है। यह इस ओर इशारा करता है कि चीन की यह कंपनी वनप्लस एक्स या वनप्लस मिनी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। ध्यान रहे कि इस हैंडसेट को लेकर अब तक कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं।

वनप्लस ने पहले ही पुष्टि की थी कि इस साल फ्लैगशिप वनप्लस 2 हैंडसेट के अलावा भी एक और स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के इसके जरिए उन यूज़र को लुभाना चाहती है जो स्पेसिफिकेशन से ज्यादा डिज़ाइन पर फोकस करते हैं और साथ में हैंडसेट किफायती भी होना चाहिए।
Advertisement

वनप्लस एक्स या वनप्लस मिनी को अब तक कई बार लिस्ट किया जा चुका है और इसके स्पेसिफिकेशन भी कई बार लीक हो चुके हैं। हाल ही में एक रिटेल वेबसाइट पर इस हैंडसेट को 249 डॉलर (करीब 16,500 रुपये) में लिस्ट किया गया था। रिटेल साइट का दावा था कि यह हैंडसेट के अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट की कीमत है।

एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया कि वनप्लस एक्स 1,399 चीनी युआन में मिलेगा जो भारतीय करेंसी में 14,500 रुपये (220 डॉलर) के बराबर है। संभव है कि चीन में हैंडसेट की कीमत यही हो।
Advertisement

अब तक हुए खुलासों को सही माना जाए तो इस हैंडसेट में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर या ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6795 चिपसेट, 2जीबी या 3 जीबी का रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। स्मार्टफोन में 2450 एमएएच की बैटरी होने की भी जानकारी मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.