OnePlus RT स्मार्टफोन OnePlus Care ऐप पर हुआ स्पॉट, दिसंबर में हो सकता है लॉन्च!

OnePlus RT स्मार्टफोन की नई लिस्टिंग सामने आई है, यह फोन भारत में OnePlus Care ऐप पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। OnePlus 9RT स्मार्टफोन अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च हो चुका है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 26 नवंबर 2021 16:34 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus RT स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • OnePlus 9RT चीन में हो चुका है लॉन्च
  • वनप्लस आरटी भारत में 16 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च
OnePlus RT स्मार्टफोन की नई लिस्टिंग सामने आई है, यह फोन भारत में OnePlus Care ऐप पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। OnePlus 9RT स्मार्टफोन अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च हो चुका है और हाल ही में जानकारी मिली थी कि यह फोन भारत में दिसंबर महीने में दस्तक देगा। माना जा रहा है कि इस फोन के स्पेसिफिकेशन वनप्लस 9आरटी के चीनी वेरिएंट के समान होंगे, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 6.62 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सल वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस था।

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार टिप्सटर मुकुल शर्मा ने चीनी OnePlus 9RT स्मार्टफोन को आधिकारिक OnePlus Care ऐप के भारतीय वर्ज़न पर स्पॉट किया है। पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो यह फोन भारत में OnePlus RT स्मार्टफोन के रूप में आएगा। आपको बता दें, हाल ही में टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि वनप्लस आरटी फोन भारत में 16 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है।
Advertisement
 

OnePlus RT specifications (expected)

पुरानी लीक के अनुसार, वनप्लस आरटी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन चीनी फोन के समान होंगे, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिला था। फोन में 6.62 इंच का फुल-एचडी प्‍लस (1080x2400 पिक्सल) सैमसंग E4 AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी का IMX766 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मिलता है। सेल्‍फी के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 शूटर मौजूद हो सकता है। फोन 256GB तक इंटरनल स्टोरेज की पेशकश करता है। फोन में 4500mAh की बैटरी है, जो 65T Warp चार्ज से फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design, well built
  • Crisp and vibrant display
  • Very good battery life
  • Competent primary camera
  • Smooth overall performance
  • Bad
  • Underwhelming selfie, secondary cameras
  • Misses an IP rating, wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.