OnePlus ला रहा किफायती टर्बो स्मार्टफोन, परफॉर्मेंस पर रहेगा फोकस

OnePlus अक्टूबर में चीनी बाजार में OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 लॉन्च कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 सितंबर 2025 13:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus एक नई OnePlus टर्बो सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
  • कम कीमत के साथ यह फोन ज्यादा मार्केट में टारगेट करेगा।
  • इसमें फोन में फ्लैगशिप-ग्रेड चिपसेट होगा।

OnePlus Nord CE 5 में AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अक्टूबर में चीनी बाजार में OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 लॉन्च कर सकता है। इन फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेनरेशन 5 और स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होने की बात कही जा रही है। हाल ही में पता चला है कि कंपनी एक टर्बो-ब्रांडेड सीरीज पर भी काम कर रही है जो कि इस साल के आखिर से पहले चीन में लॉन्च होने की संभावना है। यहां हम आपको वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Turbo सीरीज पर चल रहा काम

टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचु के अनुसार, OnePlus एक नई OnePlus टर्बो सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे एक ज्यादा किफायती लाइनअप के तौर पर पेश किया जाएगा। कम कीमत के साथ यह फोन ज्यादा मार्केट में टारगेट करेगा। कम कीमत होने के बावजूद यह फोन बजट सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए परफॉर्मेंस ट्यूनिंग पर फोकस करेगा। जून में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया था कि OnePlus इस साल के आखिर तक एक बिल्कुल नई मिड-रेंज सीरीज लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। नई लाइनअप चीन में Redmi सीरीज को सीधे टक्कर देगी। इसमें फोन में फ्लैगशिप-ग्रेड चिपसेट होगा। इस फोन की कीमत 2,000 युआन (लगभग 24,714 रुपये) से कम होगी। 

OnePlus के आगामी फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 को हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया था। PGL110 मॉडल नंबर वाले इस चीनी वेरिएंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेनरेशन 5 प्रोसेसर होगा। इस फोन में 16GB रैम दी जाएगी। आगामी फोन एंड्रॉइड 15 से लैस होगा। अन्य रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 15 कई कॉन्फिगरेशन जैसे कि 12GB+256GB, 16GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB में आएगा। आगामी वनप्लस फोन ब्लैक एक्लिप्स, आर्कटिक डॉन और मिडनाइट ओशन जैसे कलर्स में उपलब्ध होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.