OnePlus ने 1,299 रुपये में लॉन्च किया पावर बैंक, जानें इसमें क्या है खास

OnePlus Power Bank की कीमत 1,299 रुपये है और यह आज यानी 15 अक्टूबर से OnePlus.in और वनप्लस स्टोर ऐप पर अर्ली एक्सेस के तौर पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2020 13:25 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Power Bank की क्षमता 10,000mAh है
  • 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और डुअल-यूएसबी पोर्ट के साथ आता है पावर बैंक
  • भारत में 1,299 रुपये है इसकी कीमत

10,000mAh OnePlus Power Bank की भारत में कीमत 1,299 रुपये है

OnePlus ने 18W फास्ट चार्जिंग वाला OnePlus Power Bank भारत में लॉन्च किया है। यह दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है और इसमें डुअल-यूएसबी पोर्ट हैं, जिससे दो डिवाइस को एक साथ चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने OnePlus 8T स्मार्टफोन, OnePlus Buds Z TWS ईयरबड्स और OnePlus Bullets Wireless Z - Bass Edition इयरफोन के साथ इस पावर बैंक को पेश किया। वनप्लस पावर बैंक में 10,000mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी और सर्किट प्रोटेक्शन की 12 परतें हैं। पावर बैंक की उपलब्धता फिलहाल भारत तक ही सीमित है।
 

OnePlus Power Bank price in India, availability

वनप्लस पावर बैंक की कीमत 1,299 रुपये है और यह आज यानी 15 अक्टूबर से OnePlus.in और वनप्लस स्टोर ऐप पर अर्ली एक्सेस के तौर पर उपलब्ध है। Amazon, Flipkart और OnePlus एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर्स पर यह पावर बैंक 16 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। वनप्लस पावर बैंक काले और हरे रंग में उपलब्ध है।
Advertisement
 

OnePlus Power Bank features

वनप्लस पावर बैंक में सुरक्षा के लिए सर्किट प्रोटेक्शवन की 12 परतें शामिल हैं। यह सुरक्षित पास-थ्रू चार्जिंग का सपोर्ट करता है। 10,000mAh की लिथियम-पॉलीमर बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और एक ही समय में दो डिवाइस को चार्ज करने में सक्षम है। OnePlus Power Bank का वज़न 225 ग्राम है और इसमें 3डी कर्व्ड बॉडी मिलती है।

वनप्लस पावर बैंक स्मार्टफोन के अनुसार आउटपुट पावर को एडजस्ट करने के लिए विभिन्न फास्ट-चार्जिंग प्रोटोकॉल पर काम करता है। यह बुद्धिमानी से पता लगाता है कि कौन सी डिवाइस चार्ज हो रही है और उसे कितना आउटपुट चाहिए। यह आपको ब्लूटूथ हेडसेट और वियरेबल्स जैसे डिवाइस को चार्ज करने के लिए पावर बटन को दो बार क्लिक कर 'लो करंट मोड' चालू करने का विकल्प देता है।
Advertisement

इसमें डुअल माइक्रो-यूएसबी / टाइप-सी इंटरफेस के साथ 2-इन-1 चार्जिंग केबल है। इसमें पकड़ के लिए अच्छी ग्रिप मिलती है, जो इसे यात्रा के दौरान उपयोगी बनाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.