OnePlus Open के लॉन्च में देरी! Samsung का डिस्प्ले लगाएगी कंपनी!

OnePlus Open को लेकर बड़ा अपडेट आया है कि इसके लॉन्च में देरी हो सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अगस्त 2023 09:16 IST
ख़ास बातें
  • फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC दिया जा सकता है।
  • स्मार्टफोन में 7.8 इंच की 2K AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले हो सकती है।
  • फोन में 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है।

स्मार्टफोन में 7.8 इंच की 2K AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 6.3 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।

OnePlus Open, जो कि OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होने वाला है, अब लॉन्च के नजदीक बताया जा रहा है। कंपनी ने एक टीजर के माध्यम से इसका इशारा दे दिया है। अब तक इसके नाम को लेकर भी कयास ही लगाए जा रहे थे, लेकिन फोन वनप्लस ओपन के नाम से ही रिलीज होने वाला है। OnePlus Open 29 अगस्त को लॉन्च हो सकता है, ऐसी खबरें कुछ समय से चल रही हैं। लेकिन अब फोन का लॉन्च देरी से हो सकता है। एक नए अपडेट में इसका खुलासा हुआ है। आइए विस्तार से आपको बताते हैं। 

OnePlus Open को लेकर बड़ा अपडेट आया है कि इसके लॉन्च में देरी हो सकती है। कारण है कि कंपनी ने अंतिम समय में फोन के डिस्प्ले को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इससे पहले फोन का डिस्प्ले चीन से ही लगाया जाने वाला था। लेकिन अब OnePlus Open में Samsung डिस्प्ले होने की बात सामने आई है जिसके लिए कंपनी साउथ कोरिया से डिस्प्ले मंगवाएगी। टिप्स्टर Max Jambor ने इसका खुलासा किया है। टिप्सटर के अनुसार फोन में पहले BOE डिस्प्ले मिलने वाला था। लेकिन अब इसमें सैमसंग डिस्प्ले देखने को मिलेगा। टिप्स्टर के अनुसार, BOE  डिस्प्ले फोन के स्टैंडर्ड से मेल नहीं खाते हैं, जबकि सैमसंग के डिस्प्ले बेहतर माने जाते हैं। 

OnePlus Open के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC दिया जा सकता है। स्टोरेज के लिए कथित आगामी फोन में 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। ऐसी जानकारी है कि इस स्मार्टफोन में 7.8 इंच की 2K AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 6.3 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz दिया जा सकता है।

MWC 2023 में, OnePlus ने कंफर्म किया था कि वह एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कंपनी ने बाद में वनप्लस 11 स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट के दौरान स्मार्टफोन का टीजर भी जारी किया था। डाइमेंशन की बात करें तो OnePlus Open, गैलेक्सी जेड फोल्ड 5, पिक्सल फोल्ड, वीवो एक्स फोल्ड 2 और हुवावे मेट एक्स3 जैसा होने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  2. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  3. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  4. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  5. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  6. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  8. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  9. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. ₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.