OnePlus Nord की सेल आज मध्यरात्रि से, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord के दो वेरिएंट फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। OnePlus Nord की सेल आज मध्यरात्रि से Amazon.in, OnePlus.in और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स में शुरू होगी।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 5 अगस्त 2020 17:55 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है
  • OnePlus Nord के पिछले हिस्से पर चार कैमरे मौज़ूद हैं
  • स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम से लैस है OnePlus का यह फोन
OnePlus Nord की बिक्री आज मध्यरात्रि से शुरू हो जाएगी। यह ओपन सेल होगी। करीब हफ्ते भर पहले लॉन्च किए गए OnePlus Nord को ग्राहक अमेज़न इंडिया, वनप्लस की वेबसाइट से खरीद पाएंगे। यह वनप्लस एक्सपीरियंस रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध होगा। इसके दो कलर वेरिएंट होंगे। बता दें कि किफायती सेगमेंट वाला OnePlus का यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 4,115 एमएएच बैटरी और डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
 

OnePlus Nord price in India, availability, offers

वनप्लस नॉर्ड के दो वेरिएंट फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। OnePlus Nord का 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज ग्राहकों को 27,999 रुपये में और 12 जीबी  + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये में मिलेगा। OnePlus Nord का 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। लेकिन 24,999 रुपये वाले इस वेरिएंट की सेल की शुरुआत सितंबर महीने में होगी। बता दें कि ग्राहक वनप्लस नॉर्ड को ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग में खरीद पाएंगे।


जैसा कि हमने आपको पहले बताया, OnePlus Nord की सेल आज मध्यरात्रि से Amazon.in, OnePlus.in और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स में शुरू होगी। हैंडसेट 7 अगस्त से रिलायंस डिजिटल और मायजियो स्टोर्स में भी उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

OnePlus Nord specifications, features

डुअल-सिम OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर चलेगा। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह नाइट मोड, रीडिंग मोड और वीडियो इनहांसर जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR4x RAM दिए गए हैं।

OnePlus Nord के पिछले हिस्से पर चार कैमरे मौज़ूद हैं। यहां पर एफ/ 1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इसी प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल OnePlus 8 में हुआ है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

वनप्लस नॉर्ड अल्ट्राशॉट एचडीआर, नाइटस्केप, सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, पनोरमा, एआई सीन डिटेक्शन, RAW इमेज और अल्ट्रा वाइड सेल्फी जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता है।
Advertisement

OnePlus Nord की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है।

OnePlus Nord की बैटरी 4,115 एमएएच की है जो वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x73.3x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.