OnePlus Nord N100 में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले होने की जानकारी

रिपोर्ट के अनुसार, यूके में खरीदे गए OnePlus Nord N100 स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 नवंबर 2020 12:13 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N100 में मौजूद है 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट विकल्प
  • लॉन्च के वक्त कहा गया था कि नॉर्ड एन100 60 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आया है
  • ये फोन OnePlus Nord N10 5G के साथ पिछले महीने लॉन्च किया था

OnePlus Nord N100 स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से है लैस

OnePlus Nord N100 स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले फीचर किया गया है। भले ही इस फोन को लॉन्च के वक्त 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के रूप में विज्ञापित किया गया था, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट में यह पुष्टि की गई है कि वनप्लस नॉर्ज एन100 स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। बता दें, कंपनी ने अपने इस किफायती स्मार्टफोन को OnePlus Nord N10 5G के साथ पिछले महीने लॉन्च किया था। एन10 5जी फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आया था। रिपोर्ट में OnePlus प्रवक्ता को कोट किया गया है जिसने कहा है कि वनप्लस नॉर्ड एन100 फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आता है, लेकिन यह हमेशा उस फ्रैमरेट को डिलिवर नहीं करता। 90 हर्ट्ज़ विकल्प को कथित रूप से यूके में फोन की सेटिंग्स में देखा गया है, जहां इसे लॉन्च किया गया है।

OnePlus अपने स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दे रहा है, जिसकी शुरुआत पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 7 Pro के साथ हुई थी। यहां तक की OnePlus Nord और OnePlus Nord N10 5G स्मार्टफोन भी 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आते हैं। हालांकि, वनप्लस नॉर्ड एन100 के लॉन्च के वक्त कंपनी ने विज्ञापन में कहा कि यह फोन स्टैंडर्ड 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। हालांकि, Android Authority की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यूके में इस फोन को खरीदा है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है।

रिपोर्ट में वनप्लस को कोट करते हुए कहा गया है, "एन100 में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले मौजूद है। असल में रिफ्रेश रेट सेटिंग्स, ऐप्लिकेशन और प्रोसेसिंग लिमिटेशन पर निर्भर करता है।" इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी ने फिलहाल यह जानकारी प्रदान नहीं की है कि लॉन्च के वक्त यह क्यों कहा गया था कि यह फोन 60 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आया है।

इसका प्रमुख कारण वनप्लस नॉर्ड एन100 के बेसिक स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं, जो कि सभी ऐप्स में 90 हर्ट्ज़ अनुभव प्रदान नहीं कर सकते। आपको बता दें, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर, Adreno 610 जीपीयू और 4 जीबी रैम से लैस है। इस फोन में एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले फीचर किया गया है। हालांकि, यह फोन 60 हर्ट्ज़ और 90 हर्ट्ज़ के बीच में स्विच करने वाले विकल्प के साथ आता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Nord N100, OnePlus Nord N100 refresh rate
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.