OnePlus Nord अपने आप हो रहा है रीसेट, यूज़र्स का दावा

फैक्ट्री रीसेट समस्या अभी तक किसी भी विशेष फर्मवेयर वर्ज़न तक लिमिटेड नहीं है। वहीं, इस समस्या के संबंध में कंपनी स्टाफ मैंबर्स यूज़र्स तक पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक इस समस्या के फिक्स होने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 22 सितंबर 2020 10:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord स्मार्टफोन अपने आप हो रहा है फैक्ट्री रीसेट
  • फैक्ट्री रीसेट होने के परिणामस्वरूप यूज़र्स का सारा डेटा हो रहा डिलीट
  • किसी विशेष फर्मवेयर वर्ज़न तक सीमित नहीं है यह समस्या

OnePlus फोरम के जरिए यूज़र्स ने की शिकायत

OnePlus फोरम पर कई यूज़र पोस्ट के अनुसार, OnePlus Nord स्मार्टफोन अपने आप ही फैक्ट्री रीसेट हो जा रहा है। यह समस्या किसी विशिष्ट वर्ज़न तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनमाने ढंग से रीसेट होने लगता है। कई प्रभावित यूज़र्स ने फोरम पोस्ट के जरिए इसकी शिकायत करते हुए बताया है कि उनका वनप्लस नॉर्ड हैंडसेट अचानक ही जेब में रखा-रखा गर्म होने लगता है। यूज़र्स के चेक करने पर पता चलता है कि उनका फोन अपने-आप ही फैक्ट्री रीसेट हो रहा होता है। इसके परिणामस्वरूप स्मार्टफोन रीसेट होने के बाद यूज़र्स अपना सारा डेटा खो चुके होते हैं।

जैसे कि हमने बताया कई यूज़र्स ने OnePlus फोरम के जरिए इस अनचाहे फैक्ट्री रीसेट समस्या की जानकारी दी। 14 अगस्त को यूज़र ने जानकारी दी कि अनचाहे फैक्ट्री रीसेट के बाद उनका सारा डेटा डिलीट हो गया, जिसमें ऐप्स व सेटिंग्स आदि सब शामिल थे। एक अन्य यूज़र ने भी कुछ इसी तरह की शिकायत करते हुए बताया कि फोन रीसेट होने के बाद उनके फोन का सारा डेटा डिलीट हो गया, जिसमें डाउनलोड किया गया म्यूज़िक और मैसेज भी शामिल थे। हाल ही में रविवार को भी एक यूज़र ने ठीक इसी तरह की शिकायत एक बार फिर दोहराई।

आपको बता दें, फैक्ट्री रीसेट समस्या अभी तक किसी भी विशेष फर्मवेयर वर्ज़न तक लिमिटेड नहीं है। वहीं, इस समस्या के संबंध में कंपनी स्टाफ मैंबर्स यूज़र्स तक पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक इस समस्या के फिक्स होने की कोई खबर नहीं है। Android Police ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि वनप्लस इस समस्या के सुधार पर काम कर रहा है।

वनप्लस से संबंधित अन्य खबर की बात करें, तो चीनी टेक कंपनी ने आगामी OnePlus 8T स्मार्टफोन लॉन्च की जानकारी Amazon और आधिकारिक वेबसाइट OnePlus के जरिए दे दी है। दोनों ही वेबसाइट पर इस फोन को “coming soon” टैग के साथ लिस्ट किया गया है। लीक के अनुसार, यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 पर काम करेगा। वहीं इसके अलावा, फोन में 6.55 इंच डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। साथ ही फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ दो कॉन्फिग्रेशन दिए जा सकते हैं एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। लेटेस्ट लीक की मानें, तो यह स्मार्टफोन 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.