5 हजार सस्ता मिल रहा 7100mAh बैटरी वाला OnePlus का यह धांसू फोन!

OnePlus Nord CE5 पर कंपनी ने धांसू बैंक ऑफर भी दिया है। अगर आप फोन चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 1250 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 फरवरी 2026 07:33 IST
ख़ास बातें
  • फोन आमतौर पर 29 हजार रुपये के करीब की कीमत पर लिस्ट होता है।
  • Amazon ने फोन को 14% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है।
  • MRP से सीधा 4000 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है।

OnePlus Nord CE5 में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले है।

OnePlus Nord CE5 फोन कंपनी के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स की लिस्ट में आता है जिसे अब डिस्काउंटेड प्राइस के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन आमतौर पर 29 हजार रुपये के करीब की कीमत पर लिस्ट होता है। लेकिन Amazon पर फोन को छूट के साथ खरीदने का मौका है। OnePlus Nord CE5 एक 5G फोन है जिसमें 7100mAh की विशाल बैटरी मिलती है। मिडरेंज में यह एक दमदार डिवाइस है जो आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आता है। फोन में 50MP का Sony प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके साथ कंपनी ने बैंक ऑफर भी दिया है। आइए जानते हैं OnePlus Nord CE5 बेस्ट स्मार्टफोन डील के बारे में। 

OnePlus Nord CE5 Discount Price Sale Amazon Offer

OnePlus Nord CE5 को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 28,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Amazon ने फोन को 14% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 24,998 रुपये रह जाती है। यानी MRP से सीधा 4000 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। 

OnePlus Nord CE5 Bank Discount Offer

OnePlus Nord CE5 पर कंपनी ने धांसू बैंक ऑफर भी दिया है। अगर आप फोन चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 1250 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यानी फोन को कुल मिलाकर 5200 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। 
 

OnePlus Nord CE5 Specifications

OnePlus Nord CE5 में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में कंपनी ने 12 जीबी तक रैम दी है और 256 जीबी स्टोरेज दी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसमें OIS सपोर्ट भी मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।     फोन में 7,100mAh (non-removable) बैटरी मिलती है। साथ में 80W SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कंपनी ने दिया है। खास बात यह भी कि कंपनी बॉक्स के साथ चार्जर भी देती है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good CPU performance
  • Very long battery life
  • Decent primary camera
  • Colourful design
  • In-house AI features
  • Bad
  • Lacks stereo speakers
  • Underwhelming ultrawide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8350

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  2. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  4. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  5. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  6. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  7. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  8. Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  9. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
  10. GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.