OnePlus Nord CE स्मार्टफोन में मिल रहा है OxygenOS 13 अपडेट, होंगे ये नए बदलाव

वनप्लस ने OnePlus Nord CE के लिए स्टेबल एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मार्च 2023 12:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE में OxygenOS 13 अपडेट मिलना शुरू हो गया है।
  • OnePlus Nord CE में OxygenOS 13 अपडेट के बाद काफी बदलाव आएंगे।
  • OnePlus Nord CE में 6.43 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

OnePlus Nord CE में 6.43 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने 2022 के आखिर में अपनी कस्टम एंड्रॉयड स्किन का लेटेस्ट वर्जन OxygenOS 13 लॉन्च किया था। अब तक कंपनी के अधिकतर फोन पहले ही अपडेट हो गए हैं, जिसमें फ्लैगशिप नंबर सीरीज और किफायती नॉर्ड स्मार्टफोन शामिल हैं। अब हाल ही में वनप्लस ने OnePlus Nord CE के लिए एंड्रॉयड 13 बेस्ड OxygenOS 13 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus के कम्युनिटी फोरम के मुताबिक, OnePlus Nord CE को फर्मवेयर वर्जन EB2103_11_F.04 के साथ OxyegenOS 13 अपडेट मिल रहा है। फिलहाल सिर्फ ग्लोबल यूनिट्स को ही यह अपडेट दिया जा रहा है। इसमें Google द्वारा Android 13 के साथ पेश किए गए सभी नए फीचर्स और अन्य OnePlus गिफ्ट भी शामिल हैं।

अपडेट में एक नया साइडबार टूलबॉक्स है जो यूजर्स को किसी अन्य ऐप के टॉप पर फ्लोटिंग विंडो में एक ऐप ओपन करने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें कई सिक्योरिटी, प्राइवेसी और प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी शामिल हैं। आपको बता दें कि OnePlus Nord CE को 2021 में Android 11 OS के साथ पेश किया गया था। फोन को सिर्फ 2 मेन OS अपडेट मिलने हैं और OxygenOS 13 इसका आखिर अपडेट होगा।

OnePlus Nord CE के स्पेसिफिकेशंस: OnePlus Nord CE में 6.43 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो वनप्लस के इस फोन में f/1.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सेंसर के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life, fast charging
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good daylight photo quality
  • 90Hz AMOLED display
  • Promised software updates
  • Bad
  • Low-light camera performance needs improvement
  • No alert slider
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
  2. Instagram में आपकी फोटो का हो सकता है गलत इस्तेमाल! Muse AI फीचर विवादों में, ऐसे करें इसे ऑफ
  3. Meta मालिक Mark Zuckerberg ने X पर नए AI मॉडल को लेकर किया पोस्ट, Elon Musk ने ली चुटकी
  4. Sony IER-M50 इन इयर मॉनिटर लॉन्च, दमदार फीचर्स, जानें कितनी है कीमत
  5. Free Netflix? चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा खास ऑफर, ऐसे चेक करें आपनी एलिजिबिलिटी
  6. Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी! 4 साल बाद भारत में कंपनी ने फिर शुरू की यह पेमेंट सर्विस
  7. Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया ऐप्स भारत में होंगे बच्चों के लिए बैन! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के कानून को सराहा
  8. अब YouTube पर नहीं दिखेंगे Ads? इस ब्राउजर में फ्री मिल रहा है फीचर
  9. ₹1900 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Ai+ Nova 2 Ultra 5G, ऐसे करें चेक
  10. Moto G77 Power vs Redmi Note 15 SE vs iQOO Z10R 5G: खरीदने के लिए जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.