OnePlus Nord CE 5G की कीमत, ऑफर और बैक पैनल डिज़ाइन लॉन्च से पहले लीक

टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने ट्वीट कर आगामी OnePlus Nord CE 5G और OnePlus TV U1S की कीमत की जानकारी दी है। फोन की कीमत 22,999 रुपये से शुरू हो सकती है। इसके अलावा, लॉन्च ऑफर को लेकर कहा गया है कि HDFC Bank कार्डधारकों को 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट प्राप्त होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 जून 2021 13:45 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 5G में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन के साथ OnePlus TV U1S भी होगा लॉन्च
  • OnePlus Nord CE 5G और OnePlus TV U1S 10 जून को होंगे लॉन्च

यह लॉन्च इवेंट 10 जून को शाम 7 बजे शुरू होगा

OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। यह स्मार्टफोन भारत में 10 जून को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी धीरे-धीरे करके फोन के फीचर्स से भी पर्दा उठा रही है और यह टीज़ किया जा चुका है कि यह फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा से लैस होगा। इन सब के अलावा, नई लीक से फोन की कीमत और लॉन्च ऑफर की डिटेल्स की जानकारी सामने आई है। साथ ही वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी के बैक पैनल डिज़ाइन का भी खुलासा होता है। लीक पोस्टर से स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन का इशारा मिलता है, जिसमें 4,500 एमएएच की बैटरी आदि शामिल है। फोन के अलावा, OnePlus TV U1S की कीमत की भी जानकारी दी गई है, जो कि OnePlus Nord CE 5G फोन के साथ लॉन्च होगा।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने ट्वीट कर आगामी OnePlus Nord CE 5G और OnePlus TV U1S की कीमत की जानकारी दी है। फोन की कीमत 22,999 रुपये से शुरू हो सकती है। इसके अलावा, लॉन्च ऑफर को लेकर कहा गया है कि HDFC Bank कार्डधारकों को 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट प्राप्त होगी। इसके अलावा, वनप्लस टीवी यू1एस को लेकर कहा जा रहा है कि यह तीन स्क्रीन साइज़ मॉडल के साथ आ सकता है, जिसमें 50 इंच 55 इंच और 65 इंच का टीवी शामिल होगा। इन तीनों मॉडल्स की कीमत को लेकर जानकारी दी गई है कि यह क्रमश: 37,999 रुपये, 45,999 रुपये और 60,999 रुपये हो सकती है। वहीं, टीवी पर भी HDFC Bank कार्डधारकों को क्रमश: 2,000, 3,000 और 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट प्राप्त हो सकती है।
Advertisement

Amazon पर टीज़र पोस्टर को Gizmochina द्वारा स्पॉट किया गया है। पोस्टर में वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन का बैक पैनल डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन देखा जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फीचर किया जा सकता है, जो कि कैप्सूल आकार के कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश के साथ स्थित होगा। इसमें ब्लू फिनिश देखा जा सकता है पोस्टर से इशारा मिलता है कि वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, वार्पचार्ज 30टी प्लस चार्जिंग और 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।  

यह लॉन्च इवेंट 10 जून को शाम 7 बजे शुरू होगा। OnePlus Nord CE 5G और OnePlus TV U1S अमेज़न और वनप्लस इंडिया वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। फोन को लेकर यह भी खबरें है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा।
Advertisement

वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी को लेकर यह भी टीज़ किया गया है कि यह 7.9mm मोटा होगा और इसमें 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। स्मार्टफोन में 6.43 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसको लेकर यह भी जानकारी दी गई है कि यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के अलावा, फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद होगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life, fast charging
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good daylight photo quality
  • 90Hz AMOLED display
  • Promised software updates
  • Bad
  • Low-light camera performance needs improvement
  • No alert slider
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.