OnePlus Nord CE 3 स्‍मार्टफोन 12GB तक रैम, 5000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च, जानें दाम

OnePlus Nord CE 3 5G : फोन को भले ही जुलाई में लॉन्‍च कर दिया गया है, लेकिन इसे अगस्‍त से खरीदा जा सकेगा और वनप्‍लस इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा।

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जुलाई 2023 20:44 IST
ख़ास बातें
  • इसके 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है
  • फोन की सेल अगस्‍त में की जाएगी
  • इसे एक्वा सर्ज और ग्रे शिमर कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर लगाया गया है, जो 12GB तक रैम से लैस है।

Photo Credit: Oneplus

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी (OnePlus Nord CE 3) स्‍मार्टफोन आज भारत में लॉन्‍च हो गया है। चीनी ब्रैंड वनप्‍लस ने कंपनी के समर लॉन्च इवेंट में इस डिवाइस को पेश किया। साथ में OnePlus Nord 3 5G स्‍मार्टफोन और OnePlus Nord Buds 2R ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को भी लॉन्‍च किया गया। Nord CE 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ आता है, जिसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 80W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

OnePlus Nord CE 3 के भारत में दाम और उपलब्‍धता

OnePlus Nord CE 3 की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। यह 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के दाम हैं। 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। फोन को भले ही जुलाई में लॉन्‍च कर दिया गया है, लेकिन इसे अगस्‍त से खरीदा जा सकेगा और वनप्‍लस इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा। इसे एक्वा सर्ज और ग्रे शिमर कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। 
Advertisement
 

OnePlus Nord CE 3 के स्पेसिफिकेशंस 

वनप्लस नॉर्ड CE 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर लगाया गया है, जो 12GB तक रैम से लैस है। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड OxygenOS 13.1 पर चलता है। 

चीनी ब्रैंड ने इस डिवाइस में ट्रिपल कैमरा यूनिट दी है। इसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और Sony IMX890 सेंसर के साथ आता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस भी दिया गया है। बैक साइड में ही एलईडी फ्लैश भी मिलता है। 
Advertisement

OnePlus Nord CE 3 में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 80W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि सिर्फ 15 मिनट में फोन फुल चार्ज हो जाता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 782G

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.