OnePlus Nord CE 3 Lite यूएस में OnePlus Nord N30 के तौर पर होगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास

OnePlus ने हाल ही में OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023 12:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 3 Lite को US में OnePlus Nord N30 के तौर पर एंट्री करेगा।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुका है।
  • OnePlus Nord N30 में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

OnePlus Nord CE 3 Lite में 6.71 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने हाल ही में OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह एक मिड रेंज 5G फोन है जो कि Snapdragon 695 चिपसेट और 108 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरा से लैस है। अब यह फोन कथित तौर पर अन्य मार्केट्स में लॉन्च होने वाला है। हाल ही में आई एक लीक से इसके यूएस लॉन्च का पता चलता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus फोरम के एक यूजर के अनुसार, OnePlus Nord CE 3 Lite को अमेरिकन मार्केट्स में OnePlus Nord N30 के तौर पर रीब्रांड किया जाएगा। यूजर ने सबूत के तौर पर Nord CE 3 Lite की सॉफ्टवेयर बिल्ड फाइल्स को पेश किया। इससे पता चलता है कि Nord CE 3 Lite, Nord N20 के सक्सेसर के तौर पर एंट्री लेगा। पुराने फोन की तुलना में नए वनप्लस स्मार्टफोन में एक बड़ी डिस्प्ले है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। हालांकि नई डिस्प्ले AMOLED की जगह LCD है। इसके अलावा नए फोन में 64 मेगापिक्सल के बजाय 108 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 

OnePlus Nord CE 3 Lite के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Nord CE 3 Lite में FHD+ रेजोल्यूशन वाली 6.71 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सेफ्टी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापकि्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 695 SoC दिया गया है। इस फोन में 8GB RAM और 8GB वर्चुअल RAM टेक्नोलॉजी द्वारा बढ़ाई जा सकती है। यह फोन 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.1 पर काम करता है। कंपनी दो साल तक अपडेट और 3 साल तक सिकस्योरिटी अपडेट्स का दावा करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में OnePlus Nord CE 3 में वाई-फाई, 5G, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.