2 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें 64MP कैमरा, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला OnePlus का यह धांसू 5G फोन!

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर के लिए यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर काम करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 16:59 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G पर अमेजन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले दी गई है।
  • बैटरी के लिए OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

फ्लिपकार्ट पर तो सेल चल रही है मगर किसी ने अमेजन पर मौजूदा ऑफर को नहीं देखा है। जी हां Amazon पर OnePlus Nord CE 2 Lite 5G इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप OnePlus का यह फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार इस डील पर नजर डाल सकते हैं। आइए अमेजन पर मौजूद वनप्लस फोन पर इस डील के बारे में बता रहे हैं।
 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G पर ऑफर


Amazon पर OnePlus Nord CE 2 Lite 5G का 6GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये के बजाय 5 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 18,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो AU Small Finance Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10 प्रतिशत यानी कि 1 हजार रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं इस फोन को 908 रुपये प्रति माह की आसान EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
Advertisement

एक्सचेंज ऑफर के जरिए इस फोन की कीमत को 13,300 रुपये तक कम किया जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। अगर एक्सचेंज ऑफर मिलता है तो प्रभावी कीमत रुपये तक हो सकती है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G का 6GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के मुकाबले अब फोन को 2 हजार रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है।
 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर के लिए यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर काम करता है। कैमरा के लिए OnePlus फोन में f/1.7 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

स्टोरेज के लिए फोन में 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है। रैम के लिए इसमें 6GB तक LPDDR4X रैम दी गई है। बैटरी के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी को 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 164.3mm, चौड़ाई 75.6mm, मोटआई 8.5mm और वजन 195 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  2. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.