64MP ट्रिपल कैमरा, Dimensity 900 के साथ OnePlus Nord CE 2 होगा 17 फरवरी को लॉन्च!

फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में कहा है कि यह एंड्रॉयड 12 पर रन करेगा और टॉप पर OxygenOS 12 की लेयर देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2022 20:06 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस नॉर्ड सीई2 में 6.4 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है।
  • OnePlus Nord CE 2 में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • फोन 17 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है।
OnePlus Nord CE 2 की लॉन्च डेट कंपनी की ओर कन्फर्म कर दी गई है। स्मार्टफोन लॉन्च को कंपनी ने अपने ऑफिशिअल ट्विटर हैंडल से टीज किया है। इसके अलावा एक जाने माने टिप्स्टर ने फोन की लॉन्च डेट के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स को भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वनप्लस ने अभी तक केवल फोन की लॉन्च डेट की ही पुष्टि की है और इसकी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि कंपनी ने ट्विटर पर फोन का जो टीजर शेयर किया है उसमें फोन के डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल की हल्की झलक देखने को मिल जाती है।  
 

OnePlus Nord CE 2 launch date

OnePlus Nord CE 2 का लॉन्च 17 फरवरी को कन्फर्म हो गया है। वनप्लस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका टीजर भी देखा जा सकता है। फोन के टीजर में ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल भी दिखाई पड़ता है। हालांकि इसकी एक हल्की झलक ही दिखाई दे रही है लेकिन फोन के डिजाइन का अंदाजा भी यह टीजर दे देता है।

Advertisement
इसके अलावा जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन की लॉन्च डेट के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स को भी अपने ट्विटर हैंडल पर लिस्ट किया है। 
 

OnePlus Nord CE 2 specifications (Expected)

टिप्स्टर के मुताबिक कंपनी OnePlus TV Y1S सीरीज को कंपनी 17 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है और इसी के साथ यह OnePlus Nord CE 2 से भी पर्दा उठाएगी। कंपनी ने फोन का ऑफिशिअल टीजर भी जारी कर दिया है और उसमें भी फोन की लॉन्च डेट 17 फरवरी बताई गई है। टिप्स्टर ने फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कहा है कि इसमें MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर होगा और ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। कैमरा सेटअप में मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का बताया गया है। उसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस हो सकता है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर हो सकता है। सेल्फी कैमरा 16MP का होगा। फोन 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है।

वनप्लस नॉर्ड सीई2 में 6.4 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले बताई जा रही है। डिस्प्ले में 90 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। साथ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी डिस्प्ले के अंदर ही देखने को मिल सकता है। फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में कहा है कि यह एंड्रॉयड 12 पर रन करेगा और टॉप पर OxygenOS 12 की लेयर देखने को मिल सकती है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन ग्रीन और ब्लैक कलर ऑपशन्स में आ सकता है। 
Advertisement

OnePlus Nord CE 2 के बारे में लीक्स काफी दिनों से सामने आ रहे हैं और अब आखिरकार इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। OnePlus Nord CE 2 का प्राइस 25 हजार रुपये के आसपास हो सकता है, ऐसा कहा जा रहा है। फोन का अधिकारिक टीजर अब सामने आ चुका है तो सकता है कि कंपनी इसकी स्पेसिफिकेशन्स से भी इसी हफ्ते पर्दा उठा सकती है। फोन के लॉन्च में अब एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है इसलिए लीक्स की संख्या भी बढ़ सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.