OnePlus Nord 3 के लॉन्च से पहले अनबॉक्सिंग वीडियो लीक! 16GB रैम वेरिएंट में दिखा शानदार कलर, डिजाइन, कैमरा

OnePlus Nord 3 का अनबॉक्सिंग वीडियो फोन का 16 जीबी रैम और 256 स्टोरेज वेरिएंट दिखाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जून 2023 19:10 IST
ख़ास बातें
  • कलर वेरिएंट को मिस्टी ग्रास कहा गया है।
  • बॉक्स में फोन के साथ चार्जर समेत एक USB-A टू USB-C केबल भी दिख रही है।
  • रियर में इसमें कैमरा के लिए दो कटआउट दिए गए हैं।

OnePlus Nord 3 का अनबॉक्सिंग वीडियो फोन का 16 जीबी रैम और 256 स्टोरेज वेरिएंट दिखाता है।

Photo Credit: YouTube/ PinoyMetroGeek

OnePlus के नए कथित Nord फोन OnePlus Nord 3 को लेकर हाईप अब बढ़ता ही जा रहा है। फोन के बारे में आए दिन कोई न कोई अपडेट आ रहा है। हाल ही में OnePlus ने एक दिन पहले ही अधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा था कि वह 5 जुलाई को 3 Nord डिवाइसेज से पर्दा उठाने जा रही है। ऐसे में कयास है कि OnePlus Nord 3 लॉन्च भी इसी दिन हो सकता है। लॉन्च से पहले OnePlus Nord 3 अनबॉक्सिंग वीडियो लीक हो गया है जिसने खलबली मचा दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

OnePlus Nord 3 कंपनी का अगला चर्चित स्मार्टफोन बन गया है। कंपनी ने नाम लेकर इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। लेकिन OnePlus Nord Buds 2r की लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए संकेत दे दिया है कि इसके साथ 2 और Nord डिवाइसेस लॉन्च होंगे। लेकिन ये सब होने से पहले ही कथित तौर पर OnePlus Nord 3 का अनबॉक्सिंग वीडियो सामने आ गया है। जिसमें इसका डिजाइन देखा जा सकता है। YouTube पर PinoyMetroGeek नामक यूजर ने ये वीडियो अपलोड किया है। देखें-

OnePlus Nord 3 का अनबॉक्सिंग वीडियो फोन का 16 जीबी रैम और 256 स्टोरेज वेरिएंट दिखाता है। कलर वेरिएंट को मिस्टी ग्रास कहा गया है। बॉक्स में फोन के साथ चार्जर समेत एक USB-A टू USB-C केबल भी दिख रही है। डिजाइन में यह हूबहू OnePlus Nord CE 3 Lite के जैसा दिख रहा है। रियर में इसमें कैमरा के लिए दो कटआउट दिए गए हैं जिसमें 3 कैमरा सेंसर फिट किए गए हैं। साथ में LED फ्लैश है। दाहिनी ओर पावर बटन है और अलर्ट स्लाइडर भी मौजूद है। फ्रंट में डिस्प्ले पर पतले बेजल हैं। इसमें पंचहोल कटआउट डिजाइन दिया गया है। वीडियो में कितनी सच्चाई है यह फोन के लॉन्च पर ही पता चल सकेगा। तब तक इसके संभावित स्पेसिफिकेशन आपको बता देते हैं। 
 

OnePlus Nord 3 specifications (expected)

OnePlus Nord 3 के रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया जा सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में 6.74 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिल सकती है। यह Mediatek Dimensity 9000 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। 16GB RAM और 128GB या 256GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन ये लेकर आ सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  2. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio और Airtel से आधी कीमत में सरकारी कंपनी दे रही 365 दिनों की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
  2. iQOO Z11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  3. विराट स्मार्टफोन के लिए Lava और Flipkart ने की साझेदारी, भारतीय टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस
  4. Redmi Note 17 Pro लॉन्च होने जा रहा 14 जुलाई को, 9000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. BSNL ने लॉन्च किया खास सैटेलाइट फोन, बिना नेटवर्क करेगा काम, कीमत 1 लाख 32 हजार, कौन खरीदेगा?
  6. ₹349 में Wireless Speaker, ₹749 में TWS Earbuds! U&i ने लॉन्च किए कई नए गैजेट्स
  7. AI को सिखानी है बैंकिंग, सैलरी मिलेगी 2 करोड़ रुपये, OpenAI खोज रहा कैंडिडेट
  8. Xiaomi SkyNomad इंटेलिजेंट लार्ज-स्पेस SUV सीरीज पेश, कार बन जाएगी दूसरा घर
  9. Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन Mijia Pro 10kg की लॉन्च, AI असिस्टेंट के साथ एडवांस वाशिंग फीचर से लैस, जानें कीमत
  10. Oppo Reno16, Reno16c की पहली सेल आज से, डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, देखें सभी ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.