OnePlus Nord 3 की कीमतों का खुलासा, 8 और 16GB RAM के साथ होगा लॉन्‍च!

OnePlus Nord 3 : अपकमिंग नॉर्ड 3 स्‍मार्टफोन भारत में 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में आएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जून 2023 15:12 IST
ख़ास बातें
  • 5 जुलाई को लॉन्‍च हो सकता है वनप्‍लस नॉर्ड 3
  • टिप्‍सटर अभिषेक यादव ने लीक किए इसके प्राइस
  • दो रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में आ सकता है फोन

OnePlus Nord 3 स्‍मार्टफोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी से पैक होकर आ सकता है।

Photo Credit: Oneplus

वनप्‍लस (OnePlus) 5 जुलाई को भारत में कई प्रोडक्‍ट्स लॉन्‍च करने जा रहा है। उसने ऑफ‍िशियली नॉर्ड बड्स 2आर (Nord Buds 2r) के बारे में बताया है। इससे जुड़ा एक पेज भी एमेजॉन पर लाइव हो गया है। कहा जा रहा है कि कंपनी ‘नॉर्ड सीई 3' (Nord CE 3) और वनप्लस नॉर्ड 3 (OnePlus Nord 3) स्‍मार्टफोन्‍स को भी उसी दिन पेश करेगी। OnePlus Nord 3 काफी समय से खबरों में बना हुआ है। इसके स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लेकर कयास लगाए जाते रहे हैं। अब एक भारतीय टिप्‍सटर ने वनप्लस नॉर्ड 3 की कीमत को लीक किया है। 

टिप्‍सटर अभिषेक यादव ने अपने एक ट्वीट में एक्‍सक्‍लूसिव के साथ OnePlus Nord 3 के भारतीय वेरिएंट के प्राइस लीक किए हैं। उनके ट्वीट से पता चलता है कि अपकमिंग नॉर्ड 3 स्‍मार्टफोन भारत में 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में आएगा। इसके 8GB+128GB वेरिएंट के दाम 32,999 रुपये और 16GB+256GB वेरिंएट के दाम 36,999 रुपये बताए गए हैं। अभिषेक ने लिखा है कि उसका सोर्स इस कीमत के बारे में 90 फीसदी आश्‍वस्‍त है, अगर बदलाव होता है तो वह अपडेट करेंगे।
Advertisement

इससे पहले टिप्‍सटर योगेश बराड़ (@heyitsyogesh) ने बताया था कि ‘वनप्लस नॉर्ड 3' में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा। यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 5G प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का एक लेंस और 2 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिए जाने की उम्‍मीद है। 

OnePlus Nord 3 स्‍मार्टफोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी से पैक होकर आ सकता है। योगेश बराड़ का भी अनुमान यही था कि भारत में इस स्‍मार्टफोन की कीमत 30 से 40 हजार रुपये के बीच हो सकती है। वनप्लस नॉर्ड 3 स्‍मार्टफोन पिछले साल आए वनप्लस नॉर्ड 2 का उत्तराधिकारी होगा। नॉर्ड 2 को पिछले साल जुलाई में लाया गया था। इसमें 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्‍टोरेज है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.