50 मेगापिक्सल वाले OnePlus Nord 2T 5G को 3 हजार रुपये सस्ते दाम में ले जाएं घर

ऑफर्स की बात करें तो ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर OnePlus Nord 2T 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022 12:28 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2T 5G को भारतीय बाजार में जुलाई में लॉन्च किया गया था।
  • OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord 2T 5G के की कीमत 28,999 रुपये है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 2T 5G को भारतीय बाजार में जुलाई में लॉन्च किया गया था। हालांकि अब तक इस फोन की कीमत में कटौती नहीं हुई है। मगर आप इस खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अब तक का सबसे तगड़ा मौका है। जी हां Flipkart पर यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस दौरान बैंक ऑफर के बाद फोन की कीमत को 3 हजार रुपये तक कम किया जा सकता है। आइए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

OnePlus Nord 2T 5G पर ऑफर्स


ऑफर्स की बात करें तो ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर OnePlus Nord 2T 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। बैंक ऑफर की बात करें तो Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (2,000 रुपये) का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड से 10 प्रतिशत यानी कि 3 हजार रुपये तक छूट मिल सकती है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन को 1,796 रुपये की ईएमआई से खरीदा जा सकता है।
 

OnePlus Nord 2T 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर के तौर पर OnePlus Nord 2T 5G में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 1300 SoC दिया गया है। स्टोरेज के तौर पर इसमें 8GB RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बैटरी के तौर पर इसमें 4,500mAh की ड्यूल सेल बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कैमरा के तौर पर इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर यह Android 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good software performance
  • Good for gaming
  • Excellent battery life, 80W fast charging
  • Primary camera has good low-light performance
  • Bad
  • No macro camera
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.