OnePlus Nord 2 Pac-Man Edition जल्‍द होगा इंडिया में लॉन्‍च, कीमत का हुआ खुलासा

अमेजॉन की लिस्टिंग से नॉर्ड 2 के पैक-मैन एड‍िशन के डिजाइन या फीचर्स के बारे में बहुत कुछ पता नहीं चलता है, लेकिन आने वाले दिनों में इससे जुड़े खुलासे होने की उम्‍मीद है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 22:09 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इससे जुड़ा एक डेडिकेटेड टीजर अमेजॉन इंड‍िया पर पब्लि‍श किया है
  • लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि इस फोन की कीमत 37,999 रुपये है
  • इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज विकल्प में लॉन्च होने की संभावना है

वनप्लस के इस लिमिटेड एडि‍शन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC मिल सकता है

वनप्‍लस नॉर्ड 2 का Pac-Man Edition जल्‍द इंडिया में लॉन्‍च होने जा रहा है। कंपनी ने इससे जुड़ा एक डेडिकेटेड टीजर अमेजॉन इंड‍िया पर पब्लि‍श किया है, जो वनप्‍लस नॉर्ड 2 के नए वैरिएंट की हिंट देता है। वनप्‍लस नॉर्ड 2 को इस साल जुलाई में पेश किया गया था, जो वनप्‍लस नॉर्ड का सक्‍सेसर था। अब आ रहे OnePlus Nord 2 Pac-Man Edition के प्राइस नॉर्ड के बेसिक मॉडल से ज्‍यादा हो सकते हैं। वैसे अमेजॉन की लिस्टिंग से नॉर्ड 2 के नए वैरिएंट के प्राइस भी पता चलते हैं।

Amazon India ने OnePlus Nord 2 Pac-Man Edition के लॉन्‍च को टीज करते हुए एक डेडिकेटेड पेज पब्लिश किया है। लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा और इसकी कीमत 37,999 रुपये है। यह वनप्लस नॉर्ड 2 के बेस वैरिएंट से सीधे तौर पर 10 हजार रुपये ज्‍यादा है। वनप्लस नॉर्ड 2 Pac-Man Edition के सटीक फीचर्स का तो अभी पता नहीं, लेकिन इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज विकल्प में लॉन्च होने की संभावना है।
Advertisement

अमेजॉन की लिस्टिंग से नॉर्ड 2 के पैक-मैन एड‍िशन के डिजाइन या फीचर्स के बारे में बहुत कुछ पता नहीं चलता है, लेकिन आने वाले दिनों में इससे जुड़े खुलासे होने की उम्‍मीद है। अनुमानों की जहां तक बात है तो इस फोन में Pac-Man थीम वाले वॉलपेपर और थीम देने के लिए कुछ सॉफ्टवेयर ट्वीक किए जा सकते हैं। यह भी हो सकता है कि फोन में पहले से गेम लोड किए गए हों। गेमिंग को सेलिब्रेट करते हुए बैक पैनल और र‍िटेल बॉक्‍स में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

हाल ही में एक लीक ने यह उम्‍मीद जताई थी कि वनप्लस के इस लिमिटेड एडि‍शन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC मिलेगा। वनप्लस ने सिर्फ वनप्लस नॉर्ड 2 Pac-Man Edition और इसकी कीमतों की जानकारी दी है। बाकी कोई इन्‍फर्मेशन शेयर नहीं की है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • Bad
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.