OnePlus N6x हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत

OnePlus ने आज शुक्रवार को भारतीय बाजार में N सीरीज का दूसरा फोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 12:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus N6x में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 सीरीज से लैस है।
  • OnePlus N6x में 15W फास्टचार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी है।
  • OnePlus N6x में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

OnePlus N6x में 6.8 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने आज शुक्रवार को भारतीय बाजार में N सीरीज का दूसरा फोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 सीरीज से लैस है। इस फोन में 15W फास्टचार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको OnePlus N6x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus N6x Price

OnePlus N6x के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी है। इस फोन की पहली सेल भारत में 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगी। ग्राहक OnePlus की वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन से यह फोन खरीद पाएंगे। यह फोन बरगंडी रेड और आइस ब्लू रंग के ऑप्शन में आता है।

OnePlus N6x Features & Specifications

OnePlus N6x में 6.8 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 19.6:9 आस्पेक्ट रेशियो  और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले वाइविड और नेचुरल स्क्रीन कलर मोड, डार्क मोड, स्क्रीन कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट सपोर्ट, आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। OnePlus के इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB/128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन भी दिया है, जिसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 13,280 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया है, जिससे फोन ओवरहीटिंग और परफॉर्मेंस थ्रॉटलिंग से बचता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो N6x के रियर में f/2.2 अपर्चर और 10x तक डिजिटल जूम के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। N6x में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.38 मिमी, चौड़ाई 78.13 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन लगभग 214 ग्राम है। यह फोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.