वनप्लस ने भारत में लॉन्च की अपनी ई-कॉमर्स साइट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2016 14:53 IST
वनप्लस ने आखिरकार भारत में अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट लॉन्च कर दी है। वनप्लस ने त्यौहारी सीज़न में अपनी ऑनलाइन शॉपिगं वेबसाइट की शुरुआत की है। अभी भारत में वनप्लस ऑनलाइन स्टोर पर सिर्फ एक्सेसरी ही उपलब्ध हैं।

अपने एक्सक्लूसिव ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट http://oneplusstore.in के जरिए कंपनी का इरादा वनप्लस फैंस को ज्यादा बेहतर शॉपिंग अनुभव देने का है। वनप्लस अपनी वेबसाइट पर वनप्लस 3 स्मार्टफोन की एक्सेसरी जैसे टेम्पर्ड ग्लास प्रोटेक्टर, प्रोटेक्टिव केस, फ्लिप कवर, ऑटरबॉक्स केस बेच रही है। इसके अलावा कुछ दूसरे फोन के लिए भी एक्सेसरी उपलब्ध हैं। वनप्लस 2 और वनप्लस एक्स के लिए भी इस स्टोर पर एक्सेसरी उपलब्ध है।

इसके साथ ही पिछले साल लॉन्च हुए वनप्लस आइकंस ईयरफोन और वनप्लस 3 के लिए डैश टाइप-सी केबल, डैश पावर एडेप्टर और डैश कार चार्जर भी मिल रहे हैं। कंपनी का कहना है कि फैंस के लिए अब ओरिजिनल वनप्लस प्रोडक्ट खरीदना आसान होगा। इसके अलावा कंपनी एक्सक्लूसिव मर्चेंडाइज़ और यूज़र के लिए लिमिटेड-टाइम ऑफर भी दे रही है। इन ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूज़र को वेबसाइट पर सिर्फ अपने स्मार्टफोन की ईएमईआई नंबर डालना होगा और उसके बाद वे शॉपिंग कर सकेंगे।

हमने कंपनी से भविष्य में कंपनी के स्टोर के जरिए वनप्लस 3 स्मार्टफोन बेचे जाने के बारे में सपष्ट करने को कहा। कंपनी ने कहा है कि फिलहाल स्टोर पर स्मार्टफोन बेचे जाने की कोई योजना नहीं है और कंपनी का लक्ष्य भारत में 'एक्सक्लूसिव ओरिजिनल मर्चेंडाइज़' मुहैया कराकर वनप्लस कम्युनिटी को जोड़े रखने का है।
Advertisement

वनप्लस इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने ऑनलाइन स्टोर लॉन्च करने पर कहा कि, ''हम भारत में अपने फैंस के लिए वनप्लस शॉपिंग के अनुभव को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए खासे उत्साहित हैं। नए प्लेटफॉर्म के लॉन्च के साथ ही यूज़र अब घर बैठे ही वनप्लस के ओरिजिनल प्रोडक्ट और फैन मर्चेंडाइज़ आसानी से खरीद पाएंगे।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.