OnePlus Buds Z होगा किफायती वायरलेस ईयरफोन, OnePlus 8T के साथ हो सकता है लॉन्च

टिप्सटर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर साझा की है, इस तस्वीर में केवल Bud Z लिखा हुआ है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 18 सितंबर 2020 13:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus कंपनी ‘Z' मोनिकर का इस्तेमाल डिवाइस के सस्ते वर्ज़ने के लिए करती
  • OnePlus Buds Z हो सकता है OnePlus Buds का किफायती वेरिएंट
  • इस ईयरफोन की जानकारी सबसे पहले OxygenOS 11 ओपन बीटा में मिली थी

टिप्सटर ने ट्विटर पर साझा की तस्वीर

OnePlus Buds Z कथित रूप से OnePlus Buds ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन का किफायती वेरिएंट हो सकता है। जाने-माने टिप्सटर ने ट्विटर पर एक अस्पष्ट तस्वीर साझा की है, जो कि कथित तौर पर अघोषित ईयरफोन के नाम को गुज़ागर कर रही है। मोनिकर सही प्रतीत हो रहा है, क्योंकि OnePlus आमतौर पर अपने डिवाइस के सस्ते वर्ज़न के लिए  ‘Z' का इस्तेमाल करता है। उदाहरण के तौर पर OnePlus Bullets Wireless Z, जिसकी की कीमत OnePlus Bullets Wireless और OnePlus Bullets Wireless 2 की तुलना में सस्ती थी।

टिप्सटर Max J ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर साझा की है, इस तस्वीर में केवल Bud Z लिखा हुआ है। कथित रूप से यह यह वनप्लस के आगामी किफायती ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन का नाम है। हालांकि, टिप्सटर ने इसके अलावा कथित ईयरफोन के बारे में किसी प्रकार की अन्य जानकारी नहीं दी है, हालांकि तस्वीर के मोनिकर से इशारा मिलता है कि यह OnePlus Buds का सस्ता वर्ज़न होगा। जिसे वनप्लस OnePlus Buds Z नाम दिया जा सकता है, इन वायरलेस ईयरबड्स को OnePlus 8T स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

यदि हम OnePlus के द्वारा अपने ऑडियो प्रोडक्ट के लिए इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली को देखें, तो यह चीनी कंपनी ‘Z' मोनिकर का इस्तेमाल डिवाइस के सस्ते वर्ज़ने के लिए करते हैं। उदाहरण के तौर पर जैसे कि हमने बताया OnePlus Bullets Wireless 2 ईयरफोन की तुलना में OnePlus Bullets Wireless Z किफायती वर्ज़न था। असल में यह फर्स्ट जनरेशन OnePlus Bullets Wireless ईयरफोन से भी सस्ते हैं।

आपको बता दें, OnePlus Buds Z की जानकारी सबसे पहले OnePlus 8 सीरीज़ के लिए ज़ारी OxygenOS 11 ओपन बीटा 1 अपडेट के कोड्स में मिली थी। इस पब्लिक अपडेट में अघोषित ईयरफोन्स का उल्लेख किया गया था, जिससे इनके लॉन्च की ओर इशारा मिला। इसमें यह भी उल्लेख किया गया था कि कंपनी वनप्लस 8K 960fps वीडियो रिकॉर्डिंग पर काम कर रही है। हालांकि, ओपन बीटा कोड में भी इन ईयरफोन के बारे ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हुई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Buds Z, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.