OnePlus Ace 5s को 7000mAh बैटरी के साथ अगले साल अप्रैल में किया जाएगा लॉन्च! इन स्मार्टफोन को देगा टक्कर

माना जा रहा है कि यह Ace 5s ब्रांडिंग वाला फोन होगा, क्योंकि Ace 5v के मिड-रेंज स्पेसिफिकेशन्स से लैस होने की संभावना है, जैसा पिछले Ace 3v मॉडल में देखा जा चुका है, जो प्रीमियम चिपसेट के बजाय Snapdragon 7+ Gen 3 SoC से लैस था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2024 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Ace 5 सीरीज का एक मॉडल अप्रैल 2025 के आसपास आ सकता है
  • इसे Ace 5s बताया जा रहा है
  • इसके अलावा, Ace 5 Mini और Ace 5V के भी अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है

OnePlus Ace 3 (ऊपर तस्वीर में) के बाद कंपनी सीधा Ace 5 सीरीज को लॉन्च करने वाली है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 5 सीरीज के लॉन्च में अब कुछ दिन बचे हैं और अब, अफवाहों का कहना है कि कंपनी इस सीरीज में दो से ज्यादा स्मार्टफोन मॉडल पेश कर सकती है। अभी तक लीक्स ने OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro की जानकारियां सामने रखी थीं और अब, ऐसा माना जा रहा है कि वनप्लस आने वाले महीनों में इस सीरीज में कुछ अन्य मॉडल्स को भी जोड़ सकती है, जैसे OnePlus Ace 5s और Ace 5s Pro मॉडल। इतना ही नहीं, Ace Mini और Ace 5v जैसे नाम भी सुर्खियों में हैं। अब, एक पॉपुलर टिप्सटर का कहना है कि OnePlus Dimensity 9-सीरीज पर चलने वाले Ace 5 सीरीज फोन पर काम कर रही है।

डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने वीबो पर एक पोस्ट में इशारा दिया है कि OnePlus Dimensity 9 सीरीज पर चलने वाले स्मार्टफोन मॉडल को अप्रैल 2025 के आसपास पेश कर सकती है। इस डिवाइस से अपकमिंग फोन जैसे कि Redmi Turbo 4 Pro, Xiaomi Civi 5 Pro और iQOO Z10 Turbo को टक्कर मिलने की उम्मीद है।

माना जा रहा है कि यह Ace 5s ब्रांडिंग वाला फोन होगा, क्योंकि Ace 5v के मिड-रेंज स्पेसिफिकेशन्स से लैस होने की संभावना है, जैसा पिछले Ace 3v मॉडल में देखा जा चुका है, जो प्रीमियम चिपसेट के बजाय Snapdragon 7+ Gen 3 SoC से लैस था।

नए लीक में यह भी दावा किया गया है कि कथित OnePlus Ace 5 मॉडल के मौजूदा इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में फ्लैट 1.5K OLED पैनल और एक शॉर्ट-फोकस इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर है। डिवाइस में 0809 वाइब्रेशन मोटर और एक प्लास्टिक मिडिल फ्रेम के साथ लगभग 7,000mAh की बैटरी होने की भी संभावना जताई गई है।
Advertisement

समान टिप्सटर ने पिछले लीक में इशारा दिया था कि OnePlus Ace 5 Mini, जो 2025 की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है, एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप होगा जिसमें 6.31-इंच डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिप और 50-मेगापिक्सल Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा से लैस होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.