OnePlus Ace 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, Snapdragon 8 Gen 4 के साथ मिलेगी BOE X2 डिस्प्ले

OnePlus Ace 5 सीरीज के स्मार्टफोन शायद इस साल दिसंबर में Q4 में लॉन्च हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अगस्त 2024 11:53 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 Pro में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • OnePlus Ace 5 Pro में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ BOE X2 फ्लैट डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus Ace 5 Pro की चेसिस ग्लास या सिरेमिक ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

OnePlus Ace 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus इस साल नवंबर में चीन में OnePlus 13 को पेश करेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि OnePlus Ace 5 सीरीज के स्मार्टफोन शायद इस साल दिसंबर में Q4 में लॉन्च हो सकते हैं। एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने के नाते वनप्लस 13 में आगामी Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि OnePlus Ace 5 Pro में भी यही प्रोसेसर होगा। वनप्लस 13 की तुलना में Ace 5 Pro एक परफॉर्मेंस बेस्ड फोन होगा जिसमें फोटोग्राफी पर कम ध्यान दिया जाएगा। आज टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन एक वीबो पोस्ट के जरिए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है।


OnePlus Ace 5 Pro Details


डिजिटल चैट स्टेशन ने लीक में स्मार्टफोन का नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह OnePlus Ace 5 Pro हो सकता है। लीक की शुरुआत यह कहकर होती है कि स्मार्टफोन SM8750 चिप से लैस होगा, जो कि Snapdragon 8 Gen 4 के अलावा और कुछ नहीं है। लीक में कहा गया है कि OnePlus Ace 5 Pro एक हाई-एंड फ्लैगशिप होगा जिसमें 1.5K रेजॉल्यूशन के सपोर्ट के साथ BOE X2 फ्लैट डिस्प्ले होगा। यह एक राइट-एंगल मैटल मिडिल फ्रेम से लैस होगा।

उन्होंने कहा कि OnePlus Ace 5 Pro की चेसिस ग्लास या सिरेमिक ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इसमें बैक कवर और मिडिल फ्रेम के बीच चैम्फर्ड कॉर्नर होंगे। इसके अलावा इंडस्ट्रियल डिजाइन में काफी बदलाव हुए हैं। लीकर ने डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस के बारे में और कुछ भी साझा नहीं किया गया है।

इसकी तुलना में OnePlus Ace 5 माइक्रो-कर्वचर डिजाइन के साथ 6.78 इंच की 8T LTPO डिस्प्ले आएगी। यह Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,200mAh की बैटरी से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा यूनिट होगा। इसमें एक अलर्ट स्लाइडर फीचर भी होने की उम्मीद है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  3. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  5. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  6. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  7. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  8. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  9. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  10. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.