OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro लॉन्च डेट, कलर वेरिएंट्स कंफर्म, इन फीचर्स के साथ 26 दिसंबर को देंगे दस्तक

फोन में 6.78 इंच का फ्लैट BOE X2 LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 11:34 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 सीरीज चीन में 26 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है।
  • दोनों फोन में 16MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
  • Ace 5 Pro में 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है।

स्मार्टफोन सीरीज OnePlus Ace 5 चीन में 26 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus की बहुचर्चित स्मार्टफोन सीरीज OnePlus Ace 5 चीन में 26 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है। सीरीज में दो मॉडल्स- OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro शामिल होंगे। OnePlus Ace 5 के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन OnePlus 13R का ही थोड़ा हल्का वर्जन होगा। OnePlus Ace 5 सीरीज के लॉन्च से पहले कंपनी ने अब इसके कलर वेरिएंट्स, रैम-स्टोरे कंफिग्रेशन आदि को भी कंफर्म कर दिया है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

OnePlus Ace 5 सीरीज 26 दिसंबर को मार्केट में दस्तक देने जा रही है। लॉन्च से पहले सीरीज के मॉडल्स के रैम-स्टोरे, कलर वेरिएंट्स का खुलासा कंपनी की ओर से कर दिया गया है। सीरीज को कंपनी 5 रैम-स्टोरेज कंफिग्रेशन में लॉन्च करने वाली है। इसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। 

Color Variants
OnePlus Ace 5 कलर वेरिएंट्स की बात करें तो फोन तीन शेड्स में लॉन्च हो सकता है जिसमें Gravitational Titanium, Full Speed Black, और Celestial Porcelain शामिल होगा। 
Advertisement

वहीं, Ace 5 Pro के कलर वेरिएंट्स (via) Moon White Porcelain, Submarine Black, और Starry Purple में आ सकते हैं। दोनों ही फोन में स्पेसिफिकेशंस में कई समानताएं मिल सकती हैं।

Display
Advertisement
दोनों ही फोन में 6.78 इंच का फ्लैट BOE X2 LTPO OLED डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। 

Camera
Advertisement
सिक्योरिटी के लिए दोनों फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। दोनों फोन ColorOS 15 पर रन करेंगे जो कि Android 15 के साथ आने वाला है। इनमें IR ब्लास्टर, अलर्ट स्लाइडर और डुअल स्पीकर के साथ मेटल फ्रेम होगा। दोनों फोन में 16MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। 

रियर की बात करें तो Ace 5 Pro में 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मिल सकता है। 
Advertisement

Processor, Battery
OnePlus Ace 5 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट आ सकता है। फोन में 6,400mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग होगी। वहीं, Ace 5 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है। फोन में 6,100mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग आ सकती है। बता दें कि ये संभावित स्पेसिफिकेशंस हैं जो लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.