OnePlus Ace 4 में मिल सकती है 6500mAh बैटरी, कंपनी कर रही टेस्टिंग!

वनप्‍लस अब बड़ी बैटरी वाली डिवाइसेज पर ध्‍यान दे रही है। हाल ही में OnePlus Ace 3 Pro को 6,100mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जुलाई 2024 12:15 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 4 में मिल सकती है दमदार बैटरी
  • 6500 एमएएच बैटरी से पैक हो सकती है डिवाइस
  • OnePlus 13 में भी दी जा सकती है बड़ी बैटरी

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

OnePlus अपनी होम कंट्री में कई डिवाइसेज पर काम कर रही है। इन्‍हें फ्यूचर रेडी बनाने का टार्गेट है। फ्यूचर रेडी से मतलब उन स्‍पेसिफ‍िकेशंस से है, जो लोगों की बड़ी जरूरत होंगे। किसी भी स्‍मार्टफोन का अहम भाग होती है उसकी बैटरी और वनप्‍लस अब बड़ी बैटरी वाली डिवाइसेज पर ध्‍यान दे रही है। हाल ही में OnePlus Ace 3 Pro को 6,100mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च किया गया है। अब एक लीक में टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DSC) ने कहा है कि ओपो और वनप्‍लस जैसे ब्रैंड पर फोकस करने वाली ओगा ग्रुप (Ouga group) ऑफ कंपनीज 6500 एमएएच की बैटरी लॉन्‍च करेगी। इसके अलावा, टिप्‍सटर ने OnePlus 13 और OnePlusAce 4 के बारे में भी जानकारी दी है। 

DCS के अनुसार, ओगा ग्रुप 6,500mAh बैटरी के साथ फोन लॉन्‍च करेगा। फ‍िलहाल कंपनी प्रोटोटाइपों को इस बैटरी के साथ टेस्‍ट कर रही है। डीसीएस का कहना है कि भविष्‍य में वनप्‍लस पहला हो सकता है, जिसके फोन में 6500 एमएएच बैटरी देखने को मिले। 

गिजमोचाइना के अनुसार, DCS के वीबो पोस्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि अगले साल तक आने वाले दो नए वनप्लस स्‍मार्टफोन में 1.5K और 2K रेजॉलूशन वाला माइक्रो-कर्व्ड फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। ये वनप्लस ऐस 4 और वनप्लस 13 हो सकते हैं। इनकी बैटरी कैपिसिटी 6000 एमएएच से ज्‍यादा हो सकती है। 

OnePlus 13 में क्‍वॉलकॉम का सबसे तेज स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वनप्‍लस ऐस 4 को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से पैक किया जा सकता है। OnePlus Ace 4 Pro वो डिवाइस हो सकती है, जिसमें 6500 एमएएच की बैटरी दी जाए। हालांकि इसकी लॉन्‍च डेट अगले साल अनुमानित है। 
Advertisement

यह सब सिर्फ अनुमानों और लीक्‍स पर आधारित है। पुख्‍ता इन्‍फर्मेशन कुछ वक्‍त बाद सामने आ सकती है। तब तक इसे सिर्फ कयास समझा जाना चाहिए। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1,240x2,772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.