OnePlus 9RT भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च! BIS सर्टिफिकेशन साइट से मिले संकेत

OnePlus 9RT अपने भारत लॉन्च के लिए तैयार है क्योंकि इसे भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टीफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। कुछ समय पहले की एक रिपोर्ट के अनुसार आगामी स्मार्टफोन के केवल भारत और चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 30 अगस्त 2021 17:10 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9RT में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • इसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 सेंसर हो सकता है।
  • OnePlus 9RT में 4,500mAh की बैटरी होने की बात कही गई है।

यह इस साल वनप्लस द्वारा लॉन्च किया जाने वाला आखिरी स्मार्टफोन भी हो सकता है।

OnePlus 9RT अपने भारत लॉन्च के लिए तैयार है क्योंकि इसे भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टीफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। कुछ समय पहले की एक रिपोर्ट के अनुसार, आगामी स्मार्टफोन के केवल भारत और चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है और यह इस साल वनप्लस द्वारा लॉन्च किया जाने वाला आखिरी स्मार्टफोन भी हो सकता है। एक अन्य रिपोर्ट ने स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में जिक्र किया है, यह संकेत देते हुए कि यह स्नैपड्रैगन 870 SoC, 8GB तक रैम, एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 65W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ आ सकता है।

टिप्स्टर मुकुल शर्मा के एक ट्वीट में बताया गया है कि आगामी OnePlus स्मार्टफोन को BIS सर्टीफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। स्मार्टफोन को मॉडल नंबर MT2111 के साथ लिस्ट किया गया है जिसके OnePlus 9RT होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लिस्टिंग से स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, हालांकि, यह संकेत देता है कि आगामी स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इस महीने की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट बताती है कि स्मार्टफोन को भारत और चीन में अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है।
 

OnePlus 9RT price (expected)

आने वाले OnePlus 9RT को दो कॉन्फ़िगरेशन - 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में पेश किए जाने की बात कही गई है। पहले वेरिएंट की कीमत 2,999 यूआन (लगभग 34,000 रुपये) बताई जा रही है, जबकि 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,299 युआन (लगभग 37,400 रुपये) होने की उम्मीद है।
 

OnePlus 9RT specifications (expected)

OnePlus 9RT में 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.55 इंच Samsung E3 फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 870 SoC से लैस हो सकता है, जो OnePlus 9R (रिव्यू) में भी दिया गया है। इसे 8GB रैम और 256GB तक के ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आने की उम्मीद है जिसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 सेंसर हो सकता है, जो वनप्लस नॉर्ड 2 (रिव्यू) में भी दिया गया है। साथ ही 16-मेगापिक्सल सोनी IMX481 अल्ट्रा-वाइड- एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर मिल सकता है। OnePlus 9RT में 4,500mAh की बैटरी होने की बात कही गई है जो 65W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.