OnePlus 9 के अगले साल मार्च में लॉन्च होने का दावा

एक रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बाताया है कि OnePlus 9 को मार्च के मध्य तक रिलीज़ किया जा सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2020 17:34 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 होगा OnePlus 8 का अपग्रेड
  • हाल ही में कंपनी ने OnePlus 8T को किया है लॉन्च
  • OnePlus 9 अगले साल मार्च के मध्य में हो सकता है लॉन्च

OnePlus 9 को OnePlus 8T के समान फीचर्स भी मिल सकते हैं

OnePlus 9 छह महीने बाद लॉन्च हो सकता है। यह दावा एक लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया है। OnePlus 8 का अपग्रेड को लेकर दावा किया गया है कि फोन को अगले साल मार्च में पेश किया जाएगा। वनप्लस 8 सीरीज़ को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था और अगर वनप्लस 9 की लॉन्च के समय को लेकर किया गया दावा सही साबित होता है, तो फोन अपने मौजूदा फ्लैगशिप सीरीज़ के लॉन्च समय से एक महीने पहले आ सकता है। अब तक, OnePlus ने यह साझा नहीं किया है कि कंपनी अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को क्या कहेगी और इसे कब लॉन्च किया जाएगा।

Android Central ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बाताया है कि OnePlus 9 को मार्च के मध्य तक रिलीज़ किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी मध्य मार्च के आसपास एक कार्यक्रम की मेजबानी करेगी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह वर्चुअल होगा या नहीं। वनप्लस ने अब तक साझा नहीं किया है कंपनी अपने अगले स्मार्टफोन को कब लॉन्च करने की करने की योजना बना रही है या इस फोन को कि नाम से लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इस दावे को लीक समझना बेहतर होगा।

OnePlus ने OnePlus 8 सीरीज़ को अप्रैल में लॉन्च किया था और छह महीने बाद वनप्लस 8टी के साथ इस सीरीज़ को आगे बढ़ाया। OnePlus 9 में OnePlus 8T के 65 वाट फास्ट चार्जिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले पैनल जैसे कुछ फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

हाल ही में, एक टिपस्टर ने कहा था कि वनप्लस 9 का कोडनेम 'Lemonade' होगा। पिछले महीने, यह बताया गया था कि फोन का कोडनेम lemonade, lemonadep, lemonadept और lemonadev हो सकता है। इससे पता चलता है कि फोन के चार वेरिएंट हो सकते हैं।
Advertisement

OnePlus 8T कंपनी का लेटेस्ट फोन है और यह Snapdragon 865 प्रोसेसर पर काम करता है, इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप, सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिज़ाइन और 4,500mAh की बैटरी मिलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 9, OnePlus 9 launch, OnePlus 9 series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  15. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.