OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Limited Edition इस दिन देगा दस्तक

OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Edition को 2 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट स्थानिय समय के अनुसार चीन में 2 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे) शुरू होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2020 14:16 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Edition चीन में होगा लॉन्च
  • वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 लिमिटेड एडिशन में मिलेगा यैलो एंड ग्रे एक्सेंट्स
  • इस लिमिटेड एडिशन के स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड वर्ज़न जैसे ही होंगे

हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फोन भारतीय मार्केट में लाया जाएगा या नहीं।

OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Edition की लॉन्च तारीख से आखिरकार पर्दा हट चुका है, यह स्मार्टफोन 2 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर नए मॉडल की लॉन्च तारीख का ऐलान किया। वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 एडिशन को लेकर हाल ही में सामने आए टीज़र से खुलासा हुआ था कि यह यैलो एंड ग्रे एक्सेंट्स में आएगा। वनप्लस ने इस लिमिटेड एडिशन फोन के डिज़ाइन के लिए गेम डेवलपर CD Projekt Red के साथ साझेदारी की है। साइबरपंक 2077 एडिशन को लेकर पहले अकटले लगाई जा रहीं थी कि इसे 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 एडिशन के भारतीय लॉन्च से संबंधित फिलहाल किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
 

OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Edition launch date, sale details

कंपनी ने पुष्टि की है कि OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Edition को 2 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस वीबो पोस्ट में कंपनी ने लॉन्च इवेंट से जुड़ी सभी जानकारी दी, जिसके अनुसार चीन में यह लॉन्च इवेंट स्थानिय समय के अनुसार 2 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे) शुरू होगा। पोस्टर में फोन की परछाई देखी जा सकती है, जिसके किनारों पर यैलो एक्सेंट्स देखा गया। इस एडिशन की रिटेल पैकेज भी स्टैंडर्ड मॉडल के पैकेज से अलग होगा।
Advertisement

वनप्लस ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 लिमिटेड एडिशन के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया 4 नवंबर से चीन में शुरू होगी। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फोन भारतीय मार्केट में लाया जाएगा या नहीं। पुरानी लीक में सामने आया था कि वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 लिमिटेड एडिशन फोन 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा और इसकी कीमत CNY 3,999 (लगभग 43,600 रुपये) हो सकती है।
 

OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Edition specifications

डिज़ाइन के अलावा वनप्लस 8टी साइबरपंक 2077 लिमिटेड एडिशन के स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड वर्ज़न जैसे ही होंगे। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित OxygenOS 11 पर चल सकता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 402 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। वनप्लस 8टी स्पेशल एडिशन फोन में भी स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। जुगलबंदी के लिए 12 जीबी तक रैम मौजूद होगी
Advertisement

इस फोन में भी चार रियर कैमरे मिलेंगे। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX586 सेंसर है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरे को होल-पंच कटआउट में जगह मिली है। यहां पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।

OnePlus 8T Cyberpunk 2077 Limited Edition की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाएगी। यह यूएफसी 3.1 स्टोरेज है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वनप्लस 8टी की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 65 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 8टी का डाइमेंशन 160.7x74.1x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  7. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  8. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  9. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  10. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.