OnePlus 7T Pro और OnePlus 7 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

OnePlus 7T Pro vs OnePlus 7 Pro: हम आज इस लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी देंगे कि वनप्लस 7टी प्रो और वनप्लस 7 प्रो एक-दूसरे से कितने अलग हैं?

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2019 10:56 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • 6.67 इंच का क्वाडएचडी+ डिस्प्ले है वनप्लस 7टी प्रो में
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है OnePlus 7 Pro

OnePlus 7T Pro vs OnePlus 7 Pro: वनप्लस 7टी प्रो और वनप्लस 7 प्रो एक-दूसरे से कितने अलग?

OnePlus 7T Pro vs OnePlus 7 Pro: हाल ही में वनप्लस ने लंदन में आयोजित OnePlus 7T Series लॉन्च इवेंट के दौरान वनप्लस 7टी प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। OnePlus 7T Pro कंपनी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन है लेकिन साथ ही यह वनप्लस 7 प्रो का अपग्रेड वर्जन भी है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7टी प्रो दोनों ही हैंडसेट में कई समानताएं और कई अंतर भी हैं जैसे कि नया मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस है। हम आज इस लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी देंगे कि OnePlus 7T Pro और वनप्लस 7 प्रो एक-दूसरे से कितने अलग हैं?
 

OnePlus 7T Pro vs OnePlus 7 Pro: Price in India, कलर्स

वनप्लस 7टी प्रो को भारत में 53,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम फोन के एक मात्र 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसका एक मात्र वेरिएंट हेज़ ब्लू वाला है। वहीं, दूसरी ओर वनप्लस 7 प्रो की कीमत भारत में 48,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट (केवल मिरर ग्रे वेरिएंट) का है।

हैंडसेट के 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट (अलमॉन्ड, मिरर ग्रे और नेब्यूला ब्लू वेरिएंट) को 52,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन का सबसे महंगा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज (नेब्यूला ब्लू वेरिएंट) से लैस है। इसका दाम 57,999 रुपये है।

 

OnePlus 7T Pro बनाम OnePlus 7 Pro: स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 7टी प्रो और वनप्लस 7 प्रो दोनों ही हैंडसेट डुअल-सिम कनेक्टिविटी से लैस हैं। इसके अलावा OnePlus के ये दोनों ही लेटेस्ट हैंडसेट Android 10 पर आधारित ऑक्सीज़न ओएस 10 पर चलते हैं। दोनों ही हैंडसेट में 6.67 इंच का क्वाड-एचडी+ (1440x3120 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।
Advertisement

अन्य कुछ समान स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus 7T Pro और OnePlus 7 Pro में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एनएफसी, 4जी एलटीई सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मिलेगा।
 

OnePlus 7T Pro vs OnePlus 7 Pro: कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो वनप्लस 7टी प्रो और वनप्लस 7 प्रो में समान सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.6, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.2 और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। OnePlus 7T Pro और OnePlus 7 Pro की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 162.6x75.9x8.8 मिलीमीटर और वज़न 206 ग्राम है।
Advertisement
 

OnePlus 7T Pro बनाम OnePlus 7 Pro: प्रोसेसर, बैटरी

दोनों ही फोन में अलग-अलग प्रोसेसर हैं, वनप्लस 7टी प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। दूसरी ओर, वनप्लस 7 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम है। अब बात बैटरी क्षमता की। वनप्लस 7टी प्रो में जान फूंकने के लिए 4,085 एमएएच की बैटरी है जो वार्प चार्ज 30टी सपोर्ट तो वहीं वनप्लस 7 प्रो में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो वार्प चार्ज 30 सपोर्ट के साथ आती है।

वनप्लस 7टी प्रो का केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट है जो 256 जीबी के साथ उतारा गया है, वहीं वनप्लस 7 प्रो के दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे, एक 128 जीबी और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ।
 
वनप्लस 7टी प्रो बनाम वनप्लस 7 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.67 इंच6.67 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी12 जीबी
स्टोरेज
256 जीबी256 जीबी
बैटरी क्षमता
4085 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन
1440x3120 पिक्सल1440x3120 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.676.67
रिज़ॉल्यूशन
1440x3120 पिक्सल1440x3120 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
516516

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
रैम
8 जीबी12 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
256 जीबी256 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींनहीं

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.6, 0.8-micron) + 16-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.0-micron)48-मेगापिक्सल (f/1.6, 1.6-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.4, 1-micron) + 16-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर ऑटोफोकस
हांपीडीएएफ और लेज़र ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हांदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron)16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron)
पॉप-अप कैमरा
हांहां
फ्रंट ऑटोफोकस
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
OxygenOS 10.0OxygenOS 9.5

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांहां
यूएसबी ओटीजी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  9. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.